सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल्ली चुनाव:चुनाव आयोग ने कहा- देर रात तक डेटा इकट्ठा करते रहे, 62.59% वोटिंग हुई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

दिल्ली चुनाव:चुनाव आयोग ने कहा- देर रात तक डेटा इकट्ठा करते रहे, 62.59% वोटिंग हुई

Last updated: February 9, 2020 8:24 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने दिल्ली में वोटिंग खत्म होने के करीब 24 घंटे बाद रविवार शाम 7 बजे मतदान के आंकड़े जारी किए। चुनाव आयोग ने कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली में 62.59% वोटिंग हुई। आयोग ने कहा कि हम देर रात तक मतदान का डेटा इकट्ठा कर रहे थे। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले आम आदमी पार्टी ने मतदान के आंकड़े न जारी होने पर हैरानी जताई थी। आप ने आरोप लगाया था, “आयोग द्वारा आंकड़े न जारी करना आश्चर्यजनक है। अंदर ही अंदर खेल चल रहा है।’

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) रणवीर सिंह ने कहा- शनिवार को दिल्ली में 62.59% मतदान हुआ। यह लोकसभा चुनाव में हुए मतदान से 2% ज्यादा है। हालांकि, इस बार 2015 के विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 5% कम वोटिंग हुई। बल्लीमारान विधानसभा में सबसे ज्यादा 71.6%, जबकि दिल्ली केंट में सबसे कम 45.4% मतदान हुआ। आंकड़े जारी करने में देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मतदान का डेटा रिटर्निंग ऑफिसर दर्ज कराते हैं। रात भर वे व्यस्त रहे और इसके बाद सुरक्षा के इंतजामों में जुट गए। डेटा एंट्री करने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगा, लेकिन यह बेहद जरूरी था ताकि आंकड़े सटीक रहें।

आयोग ने सुरक्षा खामियों पर संज्ञान लिया

मतदान के दौरान सुरक्षा खामियों के मुद्दे पर सिंह ने कहा- कुछ घटनाएं हुई हैं, जिनसे चुनाव आयोग को महसूस हुआ कि पुलिस प्रशासन को ज्यादा मुस्तैद रहना चाहिए था। इसीलिए, चुनाव आयोग ने घटना का संज्ञान लिया है।

आप ने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी

मतदान के बाद आप ने एक बैठक की थी। इसमें ईवीएम की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की गई थी। आप सांसद संजय सिंह ने रविवार को कहा था- 70 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ होगा कि चुनाव आयोग ये बताने को तैयार नहीं कि कितने प्रतिशत मतदान हुआ। इसका मतलब कहीं कुछ दाल में काला है, कोई खेल चल रहा है अंदर ही अंदर। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका जताई थी।

भाजपा ने कहा था- एग्जिट पोल के नतीजे सटीक नहीं

वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आए थे। इन एग्जिट पोल में दिल्ली में आप को स्पष्ट बहुमत का अनुमान जाहिर किया गया था। इसके बाद देर रात भाजपा मुख्यालय में गृहमंत्री अमित शाह ने बड़े नेताओं के साथ बैठक की। भाजपा की तरफ से कहा गया कि एग्जिट पोल सटीक आंकड़े नहीं दिखाते और सोमवार को नतीजे आने तक इंतजार किया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आप के जीत के दावों को नकारते हुए कहा कि एग्जिट पोल्स गलत हो सकते हैं। इसलिए भाजपा एग्जेक्ट पोल्स (सटीक नतीजों) का इंतजार करेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “दिल्ली चुनाव भाजपा ही जीतेगी और एग्जिट पोल्स और अंतिम नतीजों में बड़ा अंतर होगा। लोकसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल्स गलत साबित हुए थे।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लगभग 12 कि.मी. का विहार के महातपस्वी श्री महाश्रमण पहुंचे करिकट्टी
Next Article ट्रस्ट के कामेश्वर चौपाल ने बताया, अयोध्या में कब तक बनेगा भव्य राम मंदिर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?