सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: फिल्म रिव्यूः शराब, ड्रग्स, क्राइम, सस्पेंस व मारधाड़ से भरपूर है ‘मलंग’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

फिल्म रिव्यूः शराब, ड्रग्स, क्राइम, सस्पेंस व मारधाड़ से भरपूर है ‘मलंग’

Last updated: February 7, 2020 7:57 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू व दिशा पटानी स्टारर फिल्म ‘मलंग’ ड्रग्स, क्राइम व मारधाड़ से भरपूर है। इस क्राइम, सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।
कहानीः फिल्म की शुरुआत जेल से होती है, जहां अद्वैत (आदित्य रॉय कपूर) जबरदस्त मारपीट करते हुए एक दूसरे कैदी से एक धागा हासिल करता है। उसके बाद कहानी आगे बढ़ती है जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर अगाशे (अनिल कपूर) एक बार एवं रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यक्ति का बार में ही एनकाउंटर कर देता है। इस बीच एक पुलिस वाले की हत्या का पता चलता है जहां इंस्पेक्टर आगाशे, रॉड्रिक्स (कुनाल खेमू) पहुंचते हैं। दोनों में बहस होती है कि कितने लोगों ने हत्या की है और ऐसे मामलों से किस तरह से निपटना चाहिए। इसी तरह एक और हत्या होती है और हत्या से पहले इंस्पेक्टर आगाशे को फोन आता है। पूरा पुलिस डिपार्टमेंट हत्यारे का पता करने में लग जाता है। कहानी और आगे बढ़ती है जिसमें अद्वैत (आदित्य रॉय कपूर) गोवा की एक क्रिसमस पार्टी में सारा (दिशा पटानी) से मिलता है जहां ये दोनों जिंदगी को अकेले जीना चाहते हैं लेकिन पुलिस की रेड पड़ने की वजह से सभी भागते हैं और सारा अद्वैत के साथ हो लेती है फिर दोनों दूसरी पार्टी में जाते हैं जहां ड्रग्स, शराब और मस्ती चल रही है। दोनों एक दूसरे से परिचय करते हैं । वहीं इनकी मुलाकात जस्सी (अली अवराम) से होती है। सारा अद्वैत से कहती है कि मुझे हर वह काम करना है जिसमें डर लगता है तो अद्वैत उसके साथ हो लेता है। दोनों खूब मस्ती करते हैं, कई एडवेंचर्स में एक साथ होते हैं। इस बीच सारा प्रेगनेंट हो जाती है। चूंकि यह सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म है, इसलिए यदि हमने यहां अधिक बता दिया तो आपका मजा किरकिरा हो जाएगा, इसलिए बाकी कहानी थिएटर में ही जानें तो बेहतर हो। वैसे एक बात और बता दूं कि फिल्म में जबरदस्त सीन की भरमार है। विदेशी पर्यटकों के बीच शराब, शबाब, ड्रग्स और मस्ती में कोई कमी नहीं है, जबकि क्राइम और सस्पेंस भी खूब है, जो फिल्म के अंत में खुलता है। थिएटर जाकर देखेंगे तो खूब मजा तो आएगा, लेकिन इस तरह के कल्चर को अच्छा नहीं कह सकते।
अभिनय और निर्देशनः फिल्म में अनिल कपूर की एक्टिंग और संवाद अदायगी मजेदार है तो सिक्स पैक में आदित्य रॉय कपूर और खूबसूरती व सेक्सी लुक में दिशा पटानी भी खूब आकर्षित कर रही हैं। फिल्म में कुनाल खेमू का भी अभिनय लाजवाब है, वहीं अली अवराम, अमृता खानविलकर ने भी अपने किरदारों में खूब जम रही हैं। फिल्म का हर सीन आकर्षित तो करेगा लेकिन इस ट्रेंड की फिल्मों से अच्छाई कम बुराई ज्यादा पनपती हैं। फिल्म के हिसाब से मोहित सूरी का निर्देशन भी बढ़िया है, उन्होंने अच्छे लोकेशंस का चुनाव करते हुए फिल्म को मजेदार और सस्पेंस से भरपूर बनाने की पूरी कोशिश की है, जिसमें कामयाब भी रहे हैं।
कुल मिलाकर फिल्म देखने जाएं तो इसे फॉलो करने की बजाए समझने की कोशिश करें।

सुरभि सलोनी की तरफ से ‘मलंग’ को 3.5 स्टार।

  • दिनेश कुमार (dinesh@surabhisaloni.com)
TAGGED:अनिल कपूरअली अवरामआदित्य रॉय कपूरक्रिसमस पार्टीगोवाड्रग्सदिशा पटानीफिल्म रिव्यूमलंगमलंग फिल्म रिव्यूमोहित सूरीशबाबशराबसुरभि सलोनीहिन्दी फिल्म मलंग

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेरापंथ समाज वाशी सम्मेलन के बैनर का अनावरण
Next Article जैन संस्कार विधि से चेन्नई में हुआ शुभारंभ संस्कार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?