मुंबई : गुरुवार गुरुवार को सायन कोलिवाड़ा सभाभवन में बहुश्रुत परिषद् के संयोजक आगमन मनीषी प्रोफेशर मुनि श्री महेंद्र कुमार जी स्वामी व् मुनि वृन्द पधारे। कोलीवाड़ा में शासन श्री साध्वी श्री कैलाशवती जी व साध्वी वृन्द विराज रहे. ऐसे में संतो का पधारना व मुनिवर तथा सतिवर के आध्यात्मिक मिलन के क्षण वास्तव में गद गद करने वाले थे। मुनिवर मुंबई सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरतन गन्ना के वडाला स्थित निवास स्थान से विहार करके कोलीवाड़ा पधारे। मुनिवृंद के अगवानी में भव्य रैली का आयोजन किया गया जिसमे समस्त तेरापंथ समाज, महिला मंडल युवक परिषद वेशभूषा में एक अलग ही नजारा प्रस्तुत कर रहे थे। कार्यक्रम कि शुरआत प्रोफेशर मुनि महेंद्र कुमार जी के मुखारबिंद से उच्चारित नवकार महामंत्र के साथ हुआ।
कोलीवाड़ा महिला मंडल ने सुन्दर मंगलाचरण गीतिका का संगान किया। स्वागत भाषण तेयुप अध्यक्ष अविलेश डांगी ने किया। नवरत्न गन्ना और कन्हैयालाल मेहता ने अपने विचार रखें. साध्वी श्री पंकज श्री जी ने कहा यह मिलन बहन का भाई से मिलन हैं. हम पलक पावड़े बिछाये ऐसे मिलन का इंतजार करते हैं। समणी विपुल प्रज्ञा जी ने गुजराती भाषा में बहुत मनोरंजक ढंग से अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। सभी साध्वियों व् समणी वृंद ने मुनि श्री के आगमन पर गीतिका के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की।
शासन श्री साध्वी कैलाशवती जी मुनिवर को बहुश्रुत परिषद् के संयोजक बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कि। सभी संतों ने इस आध्यत्मिक मिलन के बारे में अपने विचार रखें।
आगम मनीषी ने कहा की कोलीवाड़ा बहुत अच्छा व् भावनाओं से भरपूर क्षेत्र है। उन्होंने फ़रमाया कि अगर साध्वी श्री जी एक महीने से यहाँ विराज रही है तो उसमे यहाँ के श्रद्धालु श्रावको की भरपूर भक्ति व कुछ ग्रहण करने की प्यास हैं। कहीं भी श्रद्धा व् भावना के बिना नहीं रहा जा सकता हैं।
उन्होंने साध्वी जी को यहाँ और विराजने की बात की और साध्वी श्री जी के अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं प्रेषित की. मंच का कुशल व् सफल सञ्चालन साध्वी श्री शारदा प्रभा जी ने किया। गौरतलब है की नवररत्न गन्ना के निवास स्थान पर भी मुनि श्री के सानिध्य में भव्य आयोजन हुए जिसमे भारी संख्या में श्रावकों की उपस्थिति रही।
सायन कोलिवाड़ा तेरापंथ भवन में आध्यात्मिक मिलन के अद्भुत क्षण

