ठाणे। शहर से सटे भिवंडी के नारपोली पुलिस स्टेशन के हद में काल्हेर गांव में 30 जनवारी गुरुवार सुबह 6 डकैतों ने जगदीश बलीराम पाटिल के घर में घुसकर उनकी पत्नी और बेटी को बंदूक की नोक पर 60 लाख रुपए नकद और 421 तोला सोना जिसकी कीमत 1 करोड़ 26 लाख रुपये सोने चांदी के आभूषण की लूट करने के मामले में ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फंसालकर ने पत्रकार सम्मेलन में बताया की नारपोली पुलिस ने डकैती के मामले को 72 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य आरोपी धर्मेश रणछोड़ वैष्णव उम्र 38 को नवी मुंबई से 421 तोला आभूषण के साथ गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को 10 दिन की पुलिस हिरासत लेकर अन्य आरोपी की तलाश में जुट गई है।
काल्हेर गांव निवासी जगदीश बलीराम पाटिल नामक व्यापारी और बिल्डर है काल्हेर गांव स्थित बी.सी. अपार्टमेंट के पहिला मंजिल पर अपनी पत्नी वंदना, पुत्र शुभम , पत्नी पल्लवी व जगदीश पाटिल की माँ इंदिरा के साथ रहते है।जगदीश पाटिल सुबह मॉर्निंग वांक के लिए रोज की तरह सुबह घर का दरवाजा सिर्फ बाहर से बंद कर घर के बाहर निकल गये।उनके जाते ही 6 डैकत पहुच गए चार डकैतों ने घर का दरवाजा खोलकर घर में घुस गये जबकि दो लोग बाहर निगरानी में थे।इन आरोपियों ने माँ को बंदूक दिखाकर रस्सी से बांधकर बेटी को धमकाते हुए कहा कि शोर मचाई तो जगदीश पाटिल को गोली मार दूंगा। इसके बाद बेटी पल्लवी का कपाट में रखा सोने के आभूषण व और नगदी एक बेग मे रख लिया। इसके साथ ही बगल के रूम में सो रहे जगदीश पाटिल के पुत्र शुभम का भी हाथ पांव इन डकैतों ने बांधकर सिर्फ 20 मिनट में घर में रखा 60 लाख रुपए नकद के साथ 1 करोड़ 26 लाख 39 हजार रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गये। इस घटना के बाद शुभम पाटिल ने नारपोली पुलिस स्टेशन में शिकायत 6 अज्ञात डकैतों के खिलाफ़ मामला दर्ज कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त विवेक फणसालकर के आदेश के बाद आठ टीम , गुन्हे शाखा भिवंडी ,ठाणे , ठाणे खंडणी विरोधी टीम और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार 72 घंटे की जाँच के बाद एक आरोपि को नवी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।
पकडा गया आरोपी मध्य प्रदेश का रहनेवाला है उस पर कई राज्य में पैहले भी कई मामले दर्ज है एक मामले वह जेल मे बंद था, पैरोल पर बाहर आया था, वो ठाणे भिवंडी नवी मुंबई मे अलग अलग जगह पर रहकर चोरी करता था, फिलहाल आरोपी को दस दिन का पुलिस हिरासत में लेकर आगे की जाँच में जुट गई है।
भिवंडी में लाखों के सोने-चांदी आभूषण व नकदी लूट मामले में एक गिरफ्तार, 5 अभी भी फरार

