मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में मुंबई महिला मंडल के तत्वाधान में व आगम मनीषी प्रोफेसर मुनि श्री महेंद्र कुमार जी आदि ठाणा 5 के सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल दक्षिण मुंबई द्वारा जनवरी महीने की कार्यशाला “स्व से शिखर तक 3” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रज्ञ अष्टकम और प्रेरणा गीत के द्वारा महिला मंडल की बहनों द्वारा हुई। भक्तांबर के 4 पद (९ ,१०, ११ ,१२) का संगान किया गया। अभिजीत मुनि के द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से चार भावनाओं (अनित्य, संसार, अशरण और एकत्व) को कहानियों के माध्यम से सरल भाषा में समझाया गया और एक्टिविटी भी कराई गई। बाद में प्रश्नों के द्वारा भाइयों और बहनों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। सभी ने खूब आनंद उठाया और गिफ्ट भी दिए गए।
कार्यक्रम का कुशल संचालन संयोजिका सुमन जी कावड़िया ने किया। आभार व्यक्त संयोजिका उर्मिला कच्छारा ने किया। बहनों ने 205 सदस्यता जनगणना के फॉर्म भरे। कार्यकारिणी से पुष्पा जी कच्छारा एवं भावना वागरेचा की उपस्थिति रही। संयोजिका रेणू डागलिया ससंयोजिका रुकमणजी, नूतन, पूजा के साथ, 58 बहनों की उपस्थिति रही। 23 बहनों ने ओम अ-सि-आ-उ-सा नम: की माला का संकल्प लिया। तेरापंथ युवक परिषद का पूरा सहयोग रहा। सभी भाई बहनों ने उत्साह से कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
दक्षिण मुंबई में महिला मंडल के तत्वाधान में जनवरी में संपन्न हुई कार्यशाला

