By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बजट सत्र: विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच राज्यसभा स्थगित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

बजट सत्र: विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच राज्यसभा स्थगित

Last updated: February 3, 2020 3:43 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: Parliament Budget Session Updates: जैसा कि देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), एनआरसी और एनपीआर को लेकर कई विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, ऐसे में संसद में भी इनपर बहस होने की पूरी संभावना है। विपक्ष आज सीएए, एनपीआर और एनआरसी से जुड़े मुद्दों पर संसद में सरकार को घेरने के लिए तैयार है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वामपंथी दल, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कुछ अन्य पार्टियों ने राज्यसभा में स्थगन नोटिस दिया है, जिसमें सीएए, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और एनआरसी पर तत्काल चर्चा की मांग की गई है।
-विपक्षी सदस्यों द्वारा नारेबाजी के बीच राज्यसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
-दिल्ली: भाजपा सांसद किरण खेर और राज्यसभा सांसद मैरी कॉम आज संसद में।
-नागरिकता संशोधन कानून और नागरिक राष्ट्रीय रजिस्टर पर विपक्ष द्वारा हंगामा करने के बाद राज्यसभा दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित।
-राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद देने आए दिल्ली के भाजपा सांसद परवेश वर्मा का विपक्ष ने किया विरोध। लोकसभा से विपक्ष का वॉकआउट।
-राज्यसभा में, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद नियम 267 के तहत NRC पर बहस की मांग कर रहे थे। उपसभापति ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। राज्यसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
-लोकसभा में बोलते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘जामिया के छात्रों पर जुल्म हो रहे हैं। हम जामिया के बच्चों के साथ हैं। सरकार छात्रों के साथ अत्याचार कर रही है।’ ओवेसी ने आगे कहा कि इस सरकार को कोई शर्म नहीं है, वे छात्रों पर गोलियां चला रही हैं। हम जामिया के छात्रों के साथ खड़े हैं। यह सरकार केवल छात्रों पर गोलीबारी, उन पर अत्याचार करने में विश्वास रखती है।
-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
-स्पीकर ओम बिरला ने विरोध कर रहे सांसदों से कहा, ‘आपको संसद में सवाल पूछने के लिए भेजा गया है ना की नारे लगाने के लिए।’ हालांकि, तब भी विपक्षी सांसद गोली ना मारो के नारे को बुलंद करते रहे।
-विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में ‘भारत बचाओ, हमारा लोकतंत्र बचाओ’ के नारे लगाए और सदन में हंगामा खड़ा किया। सांसद जामिया विश्वविद्यालय और शाहीन बाग में गोलीबारी की घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
-भाजपा नेता अनुराग ठाकुर बोलने के लिए उठे, विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में ‘गोरी मारना बंद करो’ के नारे लगाए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाल ही में दिल्ली की एक चुनावी रैली में अपने भाषण में विवादित बयान को हवा दी थी। उन्होंने भीड़ से भड़काऊ नारे लगवाए थे।
-बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कानून को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।
-भाजपा सांसद विकास महात्मे ने राज्यसभा में जीरो आवर नोटिस दिया है जिसमें कोरोनावायरस के प्रकोप को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने की मांग की गई है।
-लोकसभा में कुछ विपक्षी दलों के सांसद हंगामा कर रहे हैं। वे शोर मचाते हुए कहा रहे हैं, ‘गोली मारना बंद करो, देश को तोड़ना बंद करो’
-इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के सांसद पीके कुन्हालीकुट्टी ने जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रदर्शनकारियों पर गोली की हालिया घटना और भाजपा सांसदों अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा के बयानों को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है।
-कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी,कोडिकुन्निल सुरेश और गौरव गोगोई ने देश में अशांति फैलने के बाद नागरिकता संशोधन अधिनियम पर पुनर्विचार करने के लिए और NRC व NPR की प्रक्रिया को रोकने के लिए लोकसभा में नोटिस दिया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article डिफेंस एक्सपो : एयर शो का अभ्यास शुरू, ‘सुखोई’ और ‘तेजस’ का रोमांच
Next Article कोरोनावायरस:केरल में तीसरे मामले की पुष्टि; चीन में अब तक 362 की मौत, 24 घंटे में 2100 से ज्यादा मामले सामने आए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026
युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?