सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची आम आदमी पार्टी, प्रचार पर रोक की मांग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची आम आदमी पार्टी, प्रचार पर रोक की मांग

Last updated: February 2, 2020 3:34 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी ने रविवार को निर्वाचन आयोग से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए उनके राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाने की मांग की। आपको बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करने वालों की कड़ी निंदा करते हुए योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आरोप लगाया कि कश्मीर में आतंकवादियों का समर्थन करने वाले लोग ही शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे हैं और ‘आजादी के नारे लगा रहे हैं।

आप नेता संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ की टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की। सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा कि निर्वाचन आयोग से आप द्वारा मुलाकात के लिए समय मांगे हुए 48 घंटे हो चुके हैं लेकिन अबतक समय नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, ”अगर निर्वाचन आयोग हमें समय नहीं देगा तो हम सोमवार को आयोग कार्यालय के समक्ष बैठकर धरना देंगे।

कश्मीर में आतंकवादियों का समर्थन करने वाले ही शाहीन बाग में कर रहे हैं प्रदर्शन: योगी 

योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा, उनके (प्रदर्शनकारियों के) पूर्वजों ने भारत को विभाजित किया, इसलिए उन लोगों को इस उभरते ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत से दिक्कत है। उन्होंने आप सरकार की भी यह कहते हुए आलोचना की कि वह शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को ”बिरयानी दे रही है। भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट और मुस्तफाबाद के वर्तमान विधायक जगदीश प्रधान के समर्थन में करावल नगर चौक पर अपनी पहली चुनावी रैली में आदित्यनाथ ने कहा कि सीएए विरोधी प्रदर्शन ‘भारत के विरूद्ध है और यह देश की ‘छवि को बदनाम करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की में एक रोड़ा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के अपने समकक्ष (अरविंद केजरीवाल) पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह (केजरीवाल) एवं उनकी पार्टी शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों के साथ है तथा पाकिस्तान के एक मंत्री एवं आप एक ही सुर में बोल रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद हुसैन द्वारा दिल्ली चुनाव पर किये गये ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि ऐसा कैसे हुआ? हमें नहीं पता कि उनके संबंध कहां-कहां हैं?

केजरीवाल ने शुक्रवार को यह कहते हुए फवाद को जवाब दिया था कि दिल्ली का चुनाव भारत का अंदरूनी मामला है और पाकिस्तान का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली के लोगों, आपको तय करना है कि क्या आप स्वास्थ्य, बेहतर शिक्षा सुविधाएं, बेहतर पर्यावरण, मेट्रो सेवाएं चाहते हैं या दिल्ली को शाहीन बाग की जरूरत है। मैं यहां आपको यही बताने आया हूं।

एक अन्य रैली में आप पर प्रहार जारी रखते हुए उन्होंने कहा था कि (दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद) केजरीवाल दिल्ली के लोगों को स्वच्छ पेयजल तक नहीं दे सकते….बीआईएस के सर्वेक्षण के अनुसार दिल्ली सरकार अपने लोगों को जहरीला पानी पिला रही है। लेकिन वह शाहीन बाग एवं शहर में अन्य स्थानों पर प्रदर्शन कर लोगों को बिरयानी दे रही है।

उल्लेखनीय है कि महिलाओं और बच्चों समेत सैंकड़ों लोग संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ 15 दिसंबर से शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह कानून भेदभावकारी है और उन्हें डर है कि इस कानून के निशाने पर मुसलमान हैं। रोहिणी में भाजपा उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता के पक्ष में एक रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने दावा किया कि महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान से अत्याचार के चलते भारत आ रहे हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को नागरिकता दी जानी चाहिए और इसलिए इस कानून का स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ” जिन लोगों ने कश्मीर में आतंकवादियों का समर्थन किया है वे ही सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में आकर धरने पर बैठ गये हैं और ‘आजादी के नारे लगा रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि आपको समझना चाहिए कि वे चाहते क्या हैं, वे भारत के बारे में सोचते क्या है, वे उसे कहां ले जा रहे हैं। यदि वे दंगा या आगजनी करते हैं … उत्तर प्रदेश में, तो मैंने प्रशासन से उनसे उनकी भरपाई करवाने के लिए कह दिया है और हमने उनकी संपत्ति जब्त कर ली। उन्होंने यह भी कहा कि जबसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं कि हम हर आतंकवादी की पहचान कर रहे हैं और उन्हें बिरयानी के बजाय गोली खिला रहे हैं। उन्होंने कहा, ” कश्मीर को शांत रहने दें… यदि आप पाकिस्तान की भाषा बोलेंगे, पाकिस्तान के पक्ष में बोलेंगे तो सैनिक की गोली आपको नर्क का रास्ता दिखा देगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान भाजपा के नेता लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि वे शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन के प्रति असहमति व्यक्त करने के लिए भगवा दल को वोट दें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ADR रिपोर्ट: दागी हैं AAP के 60 फीसदी कैंडिडेट, BJP के 26, कांग्रेस के 18 उम्मीदवार पर भी दर्ज हैं मामले
Next Article कोरोनावायरस:भारत ने चीन के नागरिकों और वहां से आने वाले विदेशियों का ई-वीजा निलंबित किया
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?