सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ADR रिपोर्ट: दागी हैं AAP के 60 फीसदी कैंडिडेट, BJP के 26, कांग्रेस के 18 उम्मीदवार पर भी दर्ज हैं मामले
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

ADR रिपोर्ट: दागी हैं AAP के 60 फीसदी कैंडिडेट, BJP के 26, कांग्रेस के 18 उम्मीदवार पर भी दर्ज हैं मामले

Last updated: February 2, 2020 3:28 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:दिल्ली विधानसभा चुनाव में धनबल और बाहुबल लगातार बढ़ रहा है। देश की राजधानी में चुनाव लड़ने वाले 20 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 15 प्रतिशत पर गंभीर मामले हैं। आपराधिक मामले वाले उम्मीदवारों की संख्या लगातार बढ़ी है। वर्ष 2008 में यह मात्र 14 फीसदी थे। वहीं, पार्टी की बात करें तो इस मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) ने सभी को पीछे छोड़ दिया है।

आप के जहां 70 में से 42 उम्मीदवार पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं बीजेपी के 26 और कांग्रेस के 18 उम्मीदवारों ने भी हलफनामे में आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही है।

2013 में 16 प्रतिशत और 2015 में 17 प्रतिशत आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म) ने सभी उम्मीदवारों के हलफनामों की जांच के बाद यह रिपोर्ट जारी की है। आपराधिक मामलों के साथ-साथ करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या भी राजधानी में बढ़ी है। इस बार दिल्ली के दंगल में 36 प्रतिशत करोड़पति उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमे सबसे ज्यादा संख्या कांग्रेस उम्मीदवारों की है।

आपराधिक मामले:

वर्ष प्रत्याशी आपराधिक मामले गंभीर आपराधिक मामले
2020 672 133 (20 फीसदी) 104 (15 प्रतिशत)
2015 673 114 (17 प्रतिशत) 74 (11 फीसदी)
2013 796 130 (16 प्रतिशत) 94 (12 फीसदी)
2008 790 111 (14 प्रतिशत) 32 (चार फीसदी)

दलवार आपराधिक मामलों वाले प्रत्याशी:

वर्ष भाजपा आप कांग्रेस
2020 26 (39 प्रतिशत) 42 (60 प्रतिशत) 18 (27 प्रतिशत)
2015 17 (25 प्रतिशत) 14 (बीस फीसदी) 11 (16 प्रतिशत)

लगातार बढ़े हैं करोड़पति उम्मीदवार:

चुनाव कुल करोड़पति उम्मीदवार भाजपा आप कांग्रेस
2020 243 (36 प्रतिशत) 70 फीसदी 73 फीसदी 83 फीसदी
2015 230 (34 प्रतिशत) 72 फीसदी 63 फीसदी 84 फीसदी

उम्मीदवारों को औसत संपत्ति बढ़ी
विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति बढ़ गई है। इस बार चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.34 करोड़ रुपये है। बीते चुनाव में यह 3.32 करोड़ थी। औसत संपत्ति में करीब एक करोड़ का इजाफा हुआ है। आप के 70 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 15.25 करोड़ रुपये है। कांग्रेस के 66 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 11.68 करोड़ और भाजपा के 67 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 10.22 करोड़ रुपये है। वर्ष 2013 विधानसभा चुनाव में लड़े प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 3.43 करोड़ रुपये थी। जबकि उससे पहले 2008 में यह 1.77 करोड़ थी।

अधिकतम संपत्ति भी ज्यादा हुई
मुंडका से आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे धर्मपाल लाकड़ा की संपत्ति 292 करोड़ रुपये है। बीते चुनाव में सबसे ज्यादा संपत्ति मनजिंदर सिंह सिरसा ने घोषित की थी। उनके पास 239 करोड़ रुपये थे। सिरसा इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। लाकड़ा के बाद आप की प्रेमिला टोकस और बदरपुर से चुनाव लड़ रहे राम सिंह नेताजी के पास अस्सी करोड़ से ज्यादा संपत्ति है।

निर्दलियों के पास सबसे कम संपत्ति
पालम विधानसभा से चुनाव लड़ रहे आरपीआई (ए) के राजेश कुमार के पास 3600 रुपये की संपत्ति है। शालीमार बाग से निर्दलीय प्रत्याशी पूनम कौशिक की संपत्ति 6917 और नई दिल्ली से राहुल बेनीवाल के पास 7031 की संपत्ति है।

अहम बातें
– 2020 चुनाव में उतरे प्रत्याशियों में 32 पर महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामला है। इनमे से एक प्रत्याशी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज है।
– 70 विधानसभा सीट में से 25 विधानसभा ऐसी हैं जहां तीन या उससे अधिक उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी दी है।
– 51 प्रतिशत उम्मीदवार 12वीं या उससे कम पढ़े हुए हैं। 16 फीसदी उम्मदीवारों ने खुद को असाक्षर घोषित किया है।
– 66 प्रतिशत उम्मीदवारों की आयु 50 वर्ष से कम है। आठ उम्मीदवारों ने आयु घोषित नहीं की है।
– 12 प्रतिशत महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, पिछले चुनाव में दस फीसदी महिलाओं ने चुनाव लड़ा था।

भड़काऊ भाषण में पीछे नहीं
दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे आठ उम्मीदवारों के ऊपर भड़काऊ भाषण से संबंधित मामले दर्ज हैं। इनमे ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान, सुल्तानपुर माजरा से कांग्रेस उम्मीदवार जय किशन, मालवीय नगर से आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती और महरौली से आप प्रत्याशी नरेश यादव शामिल हैं। हरिनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा पर भी भड़काऊ भाषण का मामला है। दो अन्य उम्मीदवार डॉ. अश्वनी कुमार और कमल हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वुहान में फंसे पाकिस्तानी छात्रों ने कहा- हमारी सरकार को शर्म आनी चाहिए, भारत से कुछ सीखें
Next Article योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची आम आदमी पार्टी, प्रचार पर रोक की मांग
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?