सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: संतुलित व विकासोन्मुख बजट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
ArticlesEditorial

संतुलित व विकासोन्मुख बजट

Last updated: February 2, 2020 12:58 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

आदित्य तिक्कू।।

विश्व अर्थव्यवस्था की स्थिति नाज़ुक दौर से गुजर रही है, चाहे अमेरिका हो, यूरोप या चीन। खुश मत होइये हमारी अर्थव्यवस्था भी सुस्त रफ्तार से चल रही है। शायद इसलिए हमें आम बजट की प्रतीक्षा बेसब्री से थी कि हमे क्या मिलेगा, हमारा फायदा जैसे देश किसी और का है। अर्थव्यवस्था कमज़ोर हो रही है तो हमें इससे क्या लेना-देना, हमे तो अधिक से अधिक मिलना चाहिए। कर्ज बढ़ता है तो हमे क्या? मौजूदा आर्थिक दौर में बजट को इस नजरिये से भी देखने का दौर बीत गया कि उसके जरिये हमे क्या मिला? बजट को राहत-रियायत के पिटारे के तौर पर देखने के बजाय इस दृष्टि से देखना समय की मांग है कि सरकार क्या करने का इरादा रखती है और वे पूरे हो सकते हैं या नहीं? यह अच्छा है कि सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने और अगले पांच वर्षों में भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने के अपने वादे दोहराए। वास्तव में उसे अपने सभी वादे याद रहने चाहिए, नहीं तो जनता याद दिला देती है।
यदि वास्तविकता के धरातल पर आंकलन करके देखें तो हम पाएंगे 2020-21 का बजट एक संतुलित, विकासोन्मुख, निवेश और उपभोग को बढ़ावा देने वाला बजट है। यह मुद्रास्फीति को बढ़ाने वाला नहीं है और राजकोषीय घाटे को 3.5 प्रतिशत पर रोकने में सक्षम है। यह बजट कृषि, ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण पर ध्यान देने वाला यथार्थवादी बजट है, जो पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और किसानों की आय को दोगुना करने का मार्ग प्रशस्त करता है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के जरिये ऊर्जावान भारत, समृद्ध मानव पूंजी और एक स्वस्थ भारत के लिए समग्र विकास की नींव रखी है। यह रोजगार पैदा करने में मदद करेगा और इससे औद्योगिक उत्पादन में इस वर्ष 0.6 प्रतिशत से पांच प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। शिक्षा क्षेत्र को 99,300 करोड़ रुपये का आवंटन, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एफडीआइ को आमंत्रित करने और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए नये संस्थानों की स्थापना करके शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए वित्त मंत्री की चिंता सराहनीय है। मेरी राय में, सरकार को नये संस्थानों की स्थापना करते समय यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि ट्रस्टों और समाज द्वारा स्थापित मौजूदा संस्थानों और कॉलेजों को बंद न किया जाये। बजट में लाया गया कर प्रस्ताव स्वागतयोगय है। यह व्यक्तिगत करदाताओं को उनकी क्रय शक्ति बढ़ाने और पांच लाख की आय पर कर नहीं देने, पांच लाख से साढ़ सात लाख तक की आय के लिए 10 प्रतिशत, 10 से 12.5 लाख आय के लिए 20 प्रतिशत, 12.5 से 15 लाख आय के लिए 25 प्रतिशत और 15 लाख रुपये से ऊपर की आय के लिए 30 प्रतिशत कर की घोषणा से खपत को बढ़ावा मिलेगा।
बजट से सरकार ने स्पष्ट कर दिया है देश को समृद्ध बनाने में प्रत्येक नागरिक को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से श्रमदान करना होगा इसलिए नहीं की आप यहाँ या बाहर रह रहे पर इसलिए क्यों की राष्ट्र आपका है आप मात्र आलोचना करके अपने कर्तव्य से नहीं बच सकते।

TAGGED:#aDITYa_TIKKU#Budget_2020#Editorial#बजट_2020

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आज का राशिफल – 2.2.2022
Next Article केरल के सीएम पी. विजयन ने कहा- मुंबई के लोग हिन्दुत्व के खिलाफ अडिग, मैं उनके साथ

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

खाद की दुकानों पर छापेमारी, 11 नमूने लिए गए; तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित
state
October 24, 2026
मनीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप पर लामबंद हुए कांग्रेसी
state
October 23, 2026
25 अक्टूबर को शाम 7 बजे, हर घर धुरंधर! रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का पहली बार फ्रीडिश दर्शकों के लिए स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर प्रीमियर
entertainment Mumbai / Maharshtra
October 23, 2026
अरुणाचल प्रदेश में चीन की PLA के साथ कई स्थानों पर टकराव जारी, ITBP महानिदेशक का बड़ा बयान
national
October 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?