मुंबई। नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क के गणपतलाल डागलिया एवं चिराग डागलिया ने एक और कीर्तिमान बनाते हुए इंश्योरेंस के क्षेत्र में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज किया है। बताते चलें कि दोनों लोगों ने अपनी शानदार सेवाओं की वजह से इंश्योरेंस के क्षेत्र में कई पुरस्कार व अवार्ड अपने नाम करते हुए कीर्तिमान भी स्थापित करते रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, चिराग गणपत लाल डागलिया ने इस वर्ष का पहले दिन MDRT कर दूसरे वर्ष 2021 का रिकार्ड भी बनाया है। पूरे भारत मे नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क के सेवाओं की चर्चा जोरों पर है। उनसे पॉलिसी लेने वालों की अच्छी-खास लाइन है, तमाम लोग चाहते हैं कि उनसे ही पॉलिसी कराई जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर बेहतर सेवाएं मिल सकें। इनकी विशेषता है कि पुराने प्लान जीवन उमंग व जीवन लाभ जो 31/01 /2020 को बंद हो रहे हैं, इसे समझाने के लिए नाइस इंश्योरेंस के पास जो एक्सपर्ट टीम है, लह वास्तव मे बहुत अनुभवी और शानदार है।
इन्हीं वजहों से भारतीय जीवन बीमा निगम मुम्बई डिविजनल 1 के सम्मान समारोह में गणपत मोहनलाल डागलिया को COT-USA 2020 (कोट उप टेबल अमेरिका) और चिराग गणपत डागलिया को TOT-USA 2020 (टॉप उप टेबल अमेरिका) का शील्ड प्रदान कर LIC के श्री निहार त्रिपाठी (SDM, MDO1), श्रीमती प्रभा उत्तेकर (CM, Br.921), श्री अवीन हड़के (ABM, Br.921) और श्री रमेश बोहरा (SBA, Br.921) ने फ़रियास होटल, कोलाबा में सम्मानित किया।
नाइस इंश्योरेंस ने बनाया एक और रिकार्ड, अमेरिका का प्रतिष्ठित सम्मान (TOT-COT 2020) किया अपने नाम

