By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास 5 रॉकेट दागे गए; इस महीने चौथा हमला
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास 5 रॉकेट दागे गए; इस महीने चौथा हमला

Last updated: January 27, 2020 2:18 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में रविवार रात अमेरिकी दूतावास के पास पांच रॉकेट दागे गए। किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस महीने अमेरिकी दूतावास के पास यह चौथा हमला है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दो सुरक्षाकर्मियों ने इसकी जानकारी दी।

एक सुरक्षाकर्मी ने कहा कि दूतावास के पास तीन कत्यूषा रॉकेट दागे गए। जबकि एक अन्य सुरक्षाकर्मी ने पांच रॉकेट दागे जाने का दावा किया।

3 जनवरी को अमेरिका ने ईरान के सैन्य कमांडर को मारा

इससे पहले 20 जनवरी को बगदाद के ग्रीन जोन स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया था। अमेरिका ने तीन जनवरी को बगदाद के एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला कर ईरान के सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी को मार दिया था। इसके बाद से ईरान और अमेरिका में तनाव बढ़ गया।

7 जनवरी को अमेरिकी दूतावास पर 22 मिसाइलें दागी गईं

सुलेमानी की मौत के बाद ईरान ने बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर 7 और 8 जनवरी को हमले किए थे। ईरान के सुप्रीम लीडर अली हसन खामेनेई ने भी सुलेमानी के मारे जाने के बाद से पश्चिम एशिया से सभी अमेरिकी सैनिकों को खदेड़ने की बात कही। 7 जनवरी को ईरान ने इराक में स्थित दो अमेरिकी सैन्य बेसों पर 22 मिसाइलें दागी थीं। ईरान ने दावा किया था कि अनबर प्रांत में ऐन अल-असद एयर बेस और इरबिल के एक ग्रीन जोन पर हमले में अमेरिका के 80 सैनिक मारे गए थे।

किसी अमेरिकी सैनिक को नुकसान नहीं हुआ: ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के दावे को झूठा करार दिया था। उन्होंने कहा था कि हमारे किसी सैनिक को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, 8 जनवरी को दो रॉकेट दागे गए थे। ग्रीन जोन पर हुए हमलों के लिए अमेरिका ईरान समर्थित अर्धसैनिक समूहों को दोषी ठहराता रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी, ‘Can Do’ का संकल्प बनता हुआ उभर रहा है
Next Article यूरोपीय संसद में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पर भारत ने कहा, CAA हमारा अंदरूनी मामला

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?