मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार मुम्बई महिला मंडल के तत्वाधान में चेंबूर महिला मंडल ने आज “स्वर से शिखर” के अंतर्गत चार भावनाओ में अनित्य, संसार, अशरण, एकत्त्व भावना पर कार्यशाला” का आयोजन किया गया। मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
पहले चरण में उपासिका मीनाजी साबदरा ने अनित्य भावना पर स्टोरी बता कर तीनों भावनाओं का अर्थ भी समझाया। स्वागत संयोजिका वनिता जी बाफना ने किया संचालन सहसयोजिका लीना सिंघवी व आभारज्ञापन कोषाध्यक्ष वनिता चंडालिया ने किया। दूसरे चरण में संसार अशरण व एकत्त्व भावनाओं पर बहनों ने अपनी सुंदर प्रस्तुति दी जिसमें धन्ना शालीभद्र व नामिराजाषि की कहानी प्ले द्वारा प्रस्तुत दी।
तीसरे चरण में महाप्रज्ञ अष्टकम, भिक्षु अष्टकम, भक्तामर के 1 से लेकर 12 श्लोकों का स्वाध्याय और तीनों चौबीसी का संगान कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मुम्बई कार्यकारिणी टीम से कल्पना जी परमार, अंजू जी कोठारी, क्रांति जी सुराणा की उपस्थिति रही कार्यक्रम को सफल बनाने में 45 बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
चेम्बूर महिला मंडल ने किया कार्यशाला का आयोजन

