By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मेकअप : कहीं ये गलती बिगाड़ ना दे आपके चेहरे का लुक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

मेकअप : कहीं ये गलती बिगाड़ ना दे आपके चेहरे का लुक

Last updated: January 19, 2020 6:08 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

एक अच्छा मेकअप आपके लुक को यकीनन बदल देता है और आपकी खूबसूरती निखारता है। लेकिन जो लड़कियां मेकअप कम करती हैं, वे अक्सर इस तरह की गलतियां करती हैं। इनसे बाहर निकलने के कई आसान उपाय हैं। आप भी जानिए इन गलतियों के हल।
इन गलतियों का रखें ध्यान
दांतों पर लिपस्टिक लगना
इसके लिए लिपस्टिक लगाने के बाद होठों को ‘O’ शेप में मोड़कर अपनी एक उंगली मुंह में डालें। अब होठों को इस पर दबाएं। धीरे-धीरे अपनी उंगली बाहर निकाल लें। अगर आपने ज्यादा लिपस्टिक लगा ली हो, तो इसे पोंछने की जगह एक टिश्यू पेपर लें और होठों पर रखकर कर ब्रश से इसके ऊपर हल्का ट्रांसल्यूसेंट पाउडर लगाएं। इससे एक्सट्रा लिपस्टिक आसानी से हट जाएगी और आपको मिलेगा मनचाहा लुक।
आईलाइनर टेढ़ा लगाना
आईलाइनर लगाते वक्त कई बार लाइन्स टेड़ी हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप पूरा लाइनर हटाएंगी, तो लुक खराब हो सकता है। इसके लिए आप क्यू टिप या ईयर बड्स की मदद ले सकती हैं। इसे किसी लोशन या क्रीम में डुबोकर आप लाइनर के किनारों से धीरे-धीरे पोंछ लें। इतना ही नहीं कई बार आंखों के किनारों में काजल जमा हो जाता है, जो आपका लुक खराब करता है। इसे साफ करने के लिए भी आप क्यू टिप की मदद ले सकती हैं।
ज्यादा फाउंडेशन लगाना
इसे लगाने के बाद कई बार ऐसा लगता है कि आपने इसे सिर्फ थोप लिया है और इस पर सिलवटें भी नजर आती हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो, तो एक स्पंज लें और इसे हल्का गीला करके चेहरे को थपथपाएं। इससे एक्सट्रा फाउंडेशन निकलेगा और चेहरे पर निखार आएगा।
ज्यादा ब्लश लगाना
कई बार ब्लश ज्यादा अप्लाय हो जाता है। इतना ही नहीं, इस वजह से चेहरे पर सिलवटें नजर आने लगती हैं। अगर ऐसा हो, तो एक टिश्यू लें और इसे ब्लश वाली जगह पर रखकर हल्के हाथों से दबा लें। इससे अतिरिक्त ब्लश निकल जाएगा। आप फेस मिस्ट की मदद लें। इसे उस हिस्से में हल्का स्प्रे करें और फिर टिश्यू से पोंछ लें। इस ट्रिक का इस्तेमाल आप एक्सेस ब्रॉन्जर हटाने के लिए भी आसानी से कर सकती हैं।
मस्कारा फैल जाना
खूबसूरत और घनी पलकें दिखाने में मस्कारे का बड़ा हाथ होता है। इससे आंखों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। लेकिन कई बार इसे लगाने के बाद आपकी पलकें चिपकी और गंदी नजर आती हैं। इससे बचने के लिए इसे पलकों की रूट से टिप तक सर्कुलर मोशन में लगाएं। जब पलकें हल्की गीली रहें तो इस पर हल्का बेबी पाउडर अप्लाय करें और फिर मस्कारे का दूसरा कोट लगा लें। यह तरीका आंखों को अधिक आकर्षक बनाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कम खर्च में भी हो सकती है डेटिंग
Next Article शिवसेना ने 2014 में भी कांग्रेस को दिया था सरकार बनाने का प्रस्ताव: पृथ्वीराज चव्हाण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?