दिल्ली में आयोजित होने जा रहे मिसेस इंडिया इंटरनेशनल क्वीन 2020 के लिए ऑडिशन देस के कई शहरों में हो रहे है। आगामी 20 जनवरी को मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन 2020 की टीम मुंबई पहुंच रही है ।मुम्बई के जुहू स्थिति में ऑडिशन करेंगे।जहां इस शो से जुड़ने वाले मॉडल का सिलेक्शन किया जाएगा। बता दें कि इस शो के विजेता मो 1 लाख का इनाम, वहीं रनर अप को 50,000 हज़ार और 25000 हाज़र की इनामी राशि दी जाएगी। दिल्ली मे मिसेस इंडिया इंटरनेशनल 2020 का फिनाले 10 ,11 और 12 अप्रैल को होगा जहां बॉलीवुड के अभिनेता उपेन पटेल बतौर गेस्ट मौजूद रहेंगे। मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन 2020 की फाउंडर एंड डायरेक्टर अंकिता सरोहा खुद इंडिया आई हुई है जो 20 जनवरी को मुंबई में होने वाले ऑडिशंस में मौजूद रहेंगी। अंकिता सरोहा मानती है कि मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन 2020 देश की महिलाओं को एक इंटरनेशनल मंच देने जा रहा है। एक बड़े लेवल पर इस शो का आयोजन होगा, जिससे महिलाओं को शादी के बाद भी अपने सपने पूरे करने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस शो को लेकर अंकिता सरोहा को देश की महिलाओं से जबरदस्त रिस्पांस भी मिल रहा है ।ऑडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन आप www.miiq.site पर कर सकते है ।

