प्रामाणिकता, नैतिकता ही सुखी जीवन की चाबी हैः साध्वी कैलाशवती जी
मुंबई। सायन कोलीवाड़ा के तेरापंथ भवन में शासन श्री साध्वी कैलाशवतीजी ठाणा-5 का भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत की पवित्र बेला पर श्रावकगण का पोर-पोर नाच उठा। महिला मंडल की बहनों ने स्वागत गीतिका प्रस्तुत की। खचाखच भरे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए साघ्वी कैलाशवती जी ने कहा कि – हम और आप जो भी कर रहे हैं वह सब गुरुदेव की ऊर्जा व शक्ति का ही परिणाम है। मैं देख रही हूं कि सायन कोलीवाड़वासियों का मन-मयूर नाच उठा है। सत्संग के लिए उठा एक पैर 68 तीर्थों का लाभ देता है। सभी भाई बहन हमारा पूरा लाभ उठाएं। साध्वी पंकजश्री ने कहा – पूज्य गुरुदेव के आदेशानुसार आज हम सायन कोलीवाड़ा पहुंच गए हैं। हम तेरापंथ धर्मसंघ के अनुयायी हैं। इस कल्पवृक्ष की छाया में हम सभी संयम-साधना में रत हैं। सभी सभा मंडल, परिषद अपना कैरेक्टर ऊंचा बनाएं। प्रामाणिकता, नैतिकता ही सुखी जीवन की चाबी है। श्रावक व्रतों के द्वारा जीवन को उज्ज्वल बनाएं।
साध्वी ललिताश्री जी एवं साध्वी सम्यक्त्वयशाजी ने अपनी मौन अभिव्यक्ति दी। साध्वी शारदाप्रभा जी ने कहा – हम आचार्य श्री के कासिद हैं। संयम पथ के राही अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। राहगीर बनकर हम दादर, एलफिंस्टन, वडाला में जो श्रद्धा का नीर देखने को मिला उसने मानो हमारी थकान हर ली।
मुंबई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ एवं मंत्री विजय पटवारी ने अपना विचार रखते हुए तेरापंथ धर्मसंघ को कल्पवृक्ष बताया और कहा कि शासन श्री साध्वी श्री जी के मंगलपाठ से मुंबई समाज के हर कार्य में तेरापंथ धर्मसंघ की प्रभावना में चार चांद लग रहे हैं। आपका श्रम व आपका जयकारा, साध्वियों की कार्यशैली मुंबईवासियों को शक्ति व ऊर्जा प्रदान कर रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरत्न गन्ना ने कहा कि सहज सरलता से परिपूर्ण यह साध्वियां प्रत्येक व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। पारस सांखला, कन्हैयालाल मेहता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मांगीलाल सामर ने गीतिका के माध्यम से अपने भावों की प्रस्तुति दी। सह संयोजिका सरिता ढालावत ने अधिक से अधिक विराजने की अर्ज की।
इस कार्यक्रम का कुशल संचालन तेयुप अध्यक्ष अविलेश डांगी ने किया। इस कार्यक्रम में ज्ञानशाला, कन्या मंडल, महिला मंडल सभी का भरपूर सहयोग मिला। लगभग 150 सदस्यों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस कार्यक्रम में सुनील कोठारी, शैलेश दुग्गड़, कमल मेहता, चिराग मेहता, नीरज मोटावत का विशेष सहयोग रहा। न्यू कफ परेड लोढ़ा, वडाला से तेरापंथ भवन तक साध्वी श्री जी के विहार स्वरूप भव्य रैली का आयोजन किया गया। जिसमें तेरापंथ समाज, युवक परिषद, महिला मंडल, कन्या मंडल, ज्ञानशाला सभी जिसमें अपने गणवेश में अलग ही नजारा प्रस्तुत कर रही थी।