सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वर्ल्ड कप 2019 के चर्चित रनआउट पर महेंद्र सिंह धोनी ने तोड़ी चुप्पी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

वर्ल्ड कप 2019 के चर्चित रनआउट पर महेंद्र सिंह धोनी ने तोड़ी चुप्पी

Last updated: January 12, 2020 3:59 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई:आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में जब महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हुए तो करोड़ों दिल दिलों की उम्मीद को गहरा सदमा लगा था। 9 जुलाई को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा था। एक बेहद मुश्किल वक्त पर धोनी रनआउट हुए और भारत के वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने की बची हुई उम्मीद भी खत्म हो गई। वर्ल्ड कप के बाद से धोनी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है और ना ही उन्होंने वर्ल्ड कप को लेकर कोई बात कही थी, लेकिन अब वर्ल्ड कप के उस दिल तोड़ने वाले पल को लेकर धोनी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

इंडिया टुडे के बोरिया मजूमदार के साथ बातचीत में महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप में अपने रन आउट को लेकर बातचीत की और क्रीज के अंदर डाइव नहीं लगा पाने को लेकर खेद भी व्यक्त किया। धोनी ने कहा, ”मैं अपने आप से कह रहा था, मैं क्यों डाइव नहीं लगा पाया।”

धोनी ने कहा, ”उन दो इंच को लेकर मैं अपने आप से लगातार कह रहा था- एमएस धोनी, तुम्हें डाइव लगाना चाहिए था।” 38 साल के धोनी फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और बहुत सारे लोग उनके भविष्य को लेकर नहीं जानते हैं। उनकी रिटायरमेंट को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन धोनी ने अभी तक इस पर खुद कुछ नहीं कहा है। हाल ही में कोच रवि शास्त्री ने एक धोनी के वनडे से रिटायमेंट को लेकर इशारा किया है।

बता दें कि वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के सस्ते में आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा (77) और महेंद्र सिंह धोनी (50) ने सातवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन यहां धोनी रनआउट हो गए। इस तरह की कठिन परिस्थितियों में धोनी ने एक बार फिर से धीमी पारी खेली। हालांकि, उन्होंने भारतीय फैन्स की तीसरा विश्व कप जीतने की उम्मीदों को जीवित रखा था, लेकिन अंत में नतीजा भारत की हार ही रहा।

10 गेंदों पर भारत को जीत के लिए 25 रनों की जरूरत थी। महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर थे। भारत पूरी तरह से मैच में था लेकिन मार्टिन गप्टिल ने डायरेक्ट हिट ने सारा खेल खत्म कर दिया। धोनी ने गेंद को लेग साइड पर खेला और दो रन के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने पहला रन बहुत तेजी से पूरा किया था। दूसरे रन में उनके मन में थोड़ी सी दुविधा थी, लेकिन वह दौड़ पड़े। तभी अचानक गेंद तक पहुंच कर गप्टिल ने सीधा थ्रो स्टंप्स पर हिट किया।

धोनी क्रीज से कुछ दूर थे। इसी के साथ लॉर्डस में 2019 के विश्व कप का फाइनल खेलने का भारतीय सपना खत्म हो गया था। भारत के लिए धोनी का रन आउट होना इस मैच निर्णायक साबित हुआ। धोनी के इस रनआउट पर मैदानी अंपायर रिचर्ड कैटल बोरोफ भी हैरान नजर आए थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बीसीसीआई अवॉर्ड्स:बुमराह और पूनम यादव बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर, श्रीकांत को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
Next Article पाकिस्तान के बैट दस्ते ने की पोर्टर के शव के साथ की बर्बरता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?