सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हार्दिक पांड्या फिटनेस टेस्ट में फेल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

हार्दिक पांड्या फिटनेस टेस्ट में फेल

Last updated: January 12, 2020 9:36 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हरफनमौला हार्दिक पांड्या के फिटनेस टेस्ट में असफल होने से न्यूजीलैंड के छह हफ्ते के आगामी दौरे के लिए भारत की सीमित ओवर की टीम में ज्यादा फेरबदल की उम्मीद नहीं है। भारतीय टीम 24 जनवरी से शुरू होने वाले दौर में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। इस दौरे के लिए टीम का चयन रविवार (12 जनवरी) को किया जाएगा।

पीठ में चोट के कारण चार महीने से बाहर चल रहे हार्दिक टीम में शामिल होने के लिए जरूरी फिटनस नहीं हासिल कर सके। इससे यह पता चलता है कि उन्हें सर्जरी से उबरने में अधिक समय लगेगा। न्यूजीलैंड में भारतीय टीम सीमित ओवरों के आठ मैच खेलेगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता 15 के बजाय 16 या 17 सदस्यीय टीम का चयन करेंगे या नहीं। भारत ए टीम का दौरा भी सीनियर टीम के दौरे के साथ ही हो रहा है तो चयनकर्ताओं के पास जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को तुरंत शामिल करने का विकल्प होगा।

टेस्ट टीम में नंबर-3 पर मिल सकता है इन खिलाड़ियों को मौका
टेस्ट टीम काफी संतुलित दिखती है जिसमें सिर्फ तीसरे सलामी बल्लेबाज के स्थान पर ही विचार किया जाना है। घरेलू सीरीज के लिए रिजर्व के तौर पर चुने गए युवा शुभमन गिल तीसरे सलामी बल्लेबाज के हकदार हैं, लेकिन लोकेश राहुल की मौजूदा फॉर्म और टेस्ट क्रिकेट में उनके अनुभव पर विचार किया जा सकता है।

गेंदबाजी के लिए हैं कई ऑप्शंस
चयनकर्ता इस पर भी विचार करेंगे कि जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा का साथ निभाने के लिए पांचवें तेज गेंदबाज (नवदीप सैनी) के बजाय तीसरा स्पिनर (कुलदीप यादव) दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जरूरी होगा या नहीं। बाकी अन्य खिलाड़ियों को फिटनेस संबंधित कोई परेशानी नहीं है।

इस साल टी20 विश्व कप खेला जाना है, इसे देखते हुए चयनकर्ताओं का मुख्य ध्यान सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए अहम खिलाड़ियों के चयन पर लगा होगा। श्रीलंका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज में खेलने वाली टी20 टीम के खिलाड़ियों का चयन तय ही है। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि वनडे टीम और टी20 टीम एक सी होंगी या नहीं।

वनडे और टी-20 टीम में हो सकते हैं कुछ बदलाव
वनडे टीम की सबसे कमजोर कड़ी केदार जाधव हैं जो दबाव के बावजूद 50 ओवर की टीम में अपना स्थान बरकरार रखे हैं। न्यूजीलैंड में जाधव की तकनीकी खामियां सामने आ सकती हैं और हाल के दिनों में ज्यादा ओवर नहीं खेलने को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है। अगर टीम तकनीकी मजबूती के पहलू को देखती है तो अजिंक्य रहाणे वापसी कर सकते हैं, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो मुंबई के सूर्यकुमार यादव की आक्रमक बल्लेबाजी को देखते हुए पांचवें या छठे स्थान के विकल्प के रूप में देखा सकता है।
सूर्य और संजू सैमसन दोनों ए टीम में शामिल हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज शेड्यूल

भारत बनाम न्यूजीलैंड 5 मैचों की टी-20 सीरीज
24 जनवरी- पहला टी-20- ईडन पार्क, ऑकलैंड (12.30 PM भारतीय समयानुसार)
26 जनवरी- दूसरा टी-20- ईडन पार्क, ऑकलैंड (12.30 PM भारतीय समयानुसार)
29 जनवरी- तीसरा टी-20- सेडन पार्क, हेमिल्टन (12.30 PM भारतीय समयानुसार)
31 जनवरी- चौथा टी-20- वेस्टपैक स्टेडियम, वेलिंग्टन (12.30 PM भारतीय समयानुसार)
02 फरवरी- पांचवा टी-20- बे ओवल, माउंट मॉन्गनुईड (12.30 PM भारतीय समयानुसार)

भारत बनाम न्यूजीलैंड 3 मैचों की वनडे सीरीज
05 फरवरी- पहला वनडे- सेडन पार्क, हेमिल्टन (07.30 AM भारतीय समयानुसार)
08 फरवरी- दूसरा वनडे- ईडन पार्क, ऑकलैंड (07.30 AM भारतीय समयानुसार)
11 फरवरी- तीसरा वनडे- बे ओवल, माउंट मॉन्गनुईड (07.30 AM भारतीय समयानुसार)

भारत बनाम न्यूजीलैंड 2 मैचों की टेस्ट सीरीज
14 फरवरी- 16 फरवरी- न्यूजीलैंडXI बनाम भारत- तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच- सेडन पार्क, हेमिल्टन (03.30 AM भारतीय समयानुसार)
21 फरवरी- 25 फरवरी- पहला टेस्ट मैच- बासिन रिजर्व, वेलिंग्टन (04.00 AM भारतीय समयानुसार)
29 फरवरी- 04 मार्च- दूसरा टेस्ट मैच- हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च (04.00 AM भारतीय समयानुसार)

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मैच फीस नहीं बढ़ाए जाने तक IPL की बराबरी नहीं कर सकती रणजी ट्रॉफी:सुनील गावस्कर
Next Article त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?