By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘कांचली – लाइफ़ इन अ स्लू’ का शानदार ट्रेलर लॉन्च
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

‘कांचली – लाइफ़ इन अ स्लू’ का शानदार ट्रेलर लॉन्च

Last updated: January 9, 2020 10:10 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

औरत को आज भी अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ना पड़ता है: शिखा मल्होत्रा
मुम्बई। रिलीज के लिए तैयार फिल्म ‘कांचली – लाइफ़ इन अ स्लू’ का ट्रेलर 8 जनवरी को होटल सहारा स्टार में एक भव्य अंदाज़ में लॉन्च किया गया। इस ख़ास मौके फिल्म में केंद्रीय भूमिका निभा रहे मशहूर फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा, ललित परीमू तथा फिल्म की लीड एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा के अलावा फिल्म के कलाकार और प्रस्तुतकर्ता अनूप जलोटा व निर्देशक देदिप्य जोशी खास तौर पर मौजूद थे।
इस फिल्म का निर्माण पायशियन पिक्चर्स द्वारा किया गया है, जिसे अनूप जलोटा प्रस्तुत करने जा रहे हैं। देदिप्य जोशी इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर-कम-स्क्रीन राइटर-कम-डायरेक्टर हैं, शोभा देवी असोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जबकि यह फिल्म विजयदान देथा की कहानी बनाई गई है और इसकी स्क्रिप्ट देदिप्य जोशी और कैलाश देथा ने लिखी है। फ़िल्म को अपने कैमरे में बेहद ख़ूबसूरती से जोगेंद्र पंडा ने क़ैद दिया है, असीम सिन्हा ने इस फ़िल्म की एडिटिंग की है। अतुल गुप्ता इस फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता हैं, भुवनेश महर्षि ने इस फ़िल्म का प्रोडक्शन डिज़ाइन किया है और परमानंद वर्मा इस फ़िल्म के आर्ट डायरेक्टर हैं। रुद्र और शंकर ने इस फिल्म का साउंड डिज़ाइन किया है और इस फ़िल्म का पार्श्व संगीत किसालॉय रॉय ने दिया है। निशांत कमल व्यास व शिवांग उपाध्याय इस फिल्म के संगीतकार हैं, जबकि इस फ़िल्म के गीत कुसुम जोशी, कैलाश देथा व अंश व्यास ने लिखे हैं। संजय मिश्रा, शिखा मल्होत्रा और नरेशपाल सिंह चौहान, ललित परीमू इस फ़िल्म में मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
इस फिल्म में एक आत्मनिर्भर लड़की की कहानी को बेहद संजीदगी से दर्शाया गया है और दिखाया गया है कि किस तरह से एक औरत अपने दम पर लोगों के बीच जी सकती है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार का नाम कजरी है। कजरी के किरदार को और एक औरत के दर्द व उसके विभिन्न आयामों को शिखा मल्होत्रा ने बेहद बढ़िया और प्रभावशाली ढंग से निभाया है। उल्लेखनीय है कि तेज़ी से उभर रही शिखा मल्होत्रा ने बैरी जॉन एक्टिंग स्टूडियो से एक्टिंग की तालीम हासिल की है।
फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार हैः किश्नू (नरेशपाल सिंह) की शादी एक बेहद ख़ूबसूरत लड़की कजरी (शिखा मल्होत्रा) से हो जाती है। मगर गांव के ठाकुर (ललित परीमू) की कजरी पर बुरी नज़र होती है और ऐसे में वो अपने ख़ास आदमी भोजा (संजय मिश्रा) को कजरी को उसके सामने पेश करने का आदेश देता है। लेकिन कजरी अपने पति के प्रति बेहद वफादार होती है और एक दिन वो अपनी आत्मरक्षा के लिए ठाकुर पर हमला कर देती है। मगर किशनु अपनी पत्नी कजरी की हिम्मत की दाद देने की बजाय उसे आइंदा से ठाकुर के साथ अच्छी तरह से पेश आने की हिदायत देता है। यह सुनकर कजरी का दिल टूट जाता है क्योंकि उसने सपने में भी कभी नहीं सोचा था कि उसका पति दुनिया से उसकी इस लड़ाई में उसे अकेला छोड़ देगा। ऐसे में उदास कजरी सोचती है कि सुनने और देखने मे फर्क होता है, शायद कभी किसी गैर मर्द के साथ देख लेने के बाद उसके पति का खून खौल उठे। यही देखने की तमन्ना उसके मन मे रच बस जाती है। इस बीच भोजा को कजरी से प्यार हो जाता है और यहीं से कजरी को एक आइडिया आता है कि वह भोजा की आड़ में अपने पति की परीक्षा लेगी और यह देखेगी कि आखिर उसके पति को उसके साथ दिखने के बाद कैसा महसूस होता है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर वो अपने पति की परीक्षा किस तरह से लेती है? और क्या उसे ऐसा कोई हल मिल जाता है, जिससे उसे इस बात का एहसास होता है कि एक औरत को किसी मर्द की ज़रूरत नहीं होती है या फिर उसे ऐसा कोई ज़रिया मिल जाता है जिससे अपने दम पर जीने का हौसला हासिल हो जाता है?
इस फिल्म की शूटिंग उदयपुर में हुई है और अनोखे विषय पर बनी यह फ़िल्म 7 फ़रवरी, 2020 को देशभर में रिलीज़ होगी।
इस खास मौके पर फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहीं शिखा मल्होत्रा ने कहा, “फिल्म कांचली एक ऐसी अनूठी फिल्म है जो महिला की आजादी को एक नया आयाम प्रदान करती है। हम सभी औरत की आजादी की बात करते हैं, मगर आज भी उसे अपनी अस्मिता और हक़ के लिए लड़ना पड़ता है। मैं देदिप्य जोशी की शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने मुझे इस क़दर ख़ूबसूरत किरदार निभाने का मौका प्रदान किया। इस फिल्म में संजयजी व ललितजी जैसे दिग्गज कलाकार भी नज़र आएंगे, जिन्होंने मुझे पूरी फिल्म के निर्माण के दौरान बहुत सपोर्ट किया। मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमें अपना भरपूर प्यार हमें देंगे।”

TAGGED:ActorLalitParimuActorSanjayMishraActressShikhaMalhotraAnoopJalotaBollywoodActressHindiMovieKanchliKanchliMovie

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मेरा मिशन बीएसएनएल को देश की शीर्ष कंपनियों में शामिल कराना: प्रसाद
Next Article अमेरिकी ठिकानों पर हमले और यूक्रेन विमान हादसे के बाद ईरान पर नजर रखेंगे रूसी सेटेलाइट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?