मुंबई। फ़िल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर 10, जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है । यह फ़िल्म हर मायने में खास है क्योंकि जहां एक तरफ़ यह अजय देवगन की 100वीं फ़िल्म है वहीं यह साल 2020 की पहली ऐसी एपिक फ़िल्म है जो 2D के साथ 3D में भी रिलीज होने जा रही है ।
तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर को 2D और 3D में रिलीज करने के बारें में बात करते हुए फ़िल्म के निर्देशक ओम राउत ने कहा कि, ”फिल्में एक बड़ी स्क्रीन के लिए बनाई जाती हैं, इसे टेलीविजन स्क्रीन या टैबलेट पर देखने के लिए नहीं बनाया जाता है । इसे उच्चतम प्रारूप में देखा जाना चाहिए, विशेष रूप से तान्हाजी जैसी फिल्म को, जो एक पीरियड एक्शन फिल्म है । हम दर्शकों को इस फ़िल्म के साथ 1600-1700 ईस्वी मे ले जाना चाहते हैं, जब ये घटित हुई, 3डी के साथ जब आप इसे देखेंगे तो आप ऐसा फ़ील करेंगे मानो आप कोंडाना के किसी किले या महल में बैठे हैं । फिल्म को युवा दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है । इस फ़िल्म को 3डी में शूट किया गया है और मैं सलाह देना चाहूंगा कि विजुअल ट्रीट के लिए इसे इसी फ़ॉर्मेट में देखा जाए ।”
अजय देवगन की एडीएफ और भूषण कुमार की टी सीरिज द्वारा निर्मित औऱ ओम राउत द्वारा निर्देशित अजय देवगन अभिनीत तानाजी – द अनसंग वॉरियर 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
“तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर” साल 2020 की पहली एपिक फ़िल्म जो 2D और 3डD में होगी रिलीज

