नई दिल्ली:अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने ट्रैवल एडवायजरी जारी की है। साथ ही इराक में रह रहे भारतीयों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा है। भारत सरकार ने देश के सभी एयरलाइंस कंपनियों को ईरान के एयर स्पेस का उपयोग नहीं करने की सलाह दी है।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अगले आदेश तक जरूरत पड़ने पर ही इराक के लिए यात्रा करें। साथ ही इराक में रह रहे भारतीयों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। साथ ही इराक में भी यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।
मंत्रालय का कहना है कि बगदाद स्थित भारतीय दूतावास और एरबिल स्थित वाणिज्य दूतावास इराक में रह रहे भारतीय लोगों की मदद के लिए लगातार काम कर रही है।
भारत के अलावा चीन ने भी अपने एयरलाइंस कंपनियों को इरान का एयर स्पेस का उपयोग करने से मना किया है। साथ ही सिंगापुर एयरलाइंस ने भी एडवायजरी जारी किया है।
ज्ञात हो कि अमेरिका के साथ तल्खी के बीच ईरान में आज काफी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। आज यानी बुधवार की सुबह ईरान ने इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और करीब 1 दर्जन मिसाइलें दागीं।
अमेरिका, ईरान तनाव के बीच भारत ने जारी किया ट्रैवल एडवायजरी, कहा- सतर्क रहें

