श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी के मारे जाने की खबर है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। साथ ही, सुरक्षाबलों ने आतंकी के पास से हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया है। हालांकि, अब तक आतंकवादी की शिनाख्त नहीं हो पाई है और सर्च अभियान अब भी जारी है।
कश्मीर जोन के पुलिस ने कहा कि सुरक्षाबलों के साथ एक्सचेंज फायरिंग में एक आतंकवादी मारा गया और हथियार भी बरामद हुए हैं।
पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया

