सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सर्दियों के ये जूस मोटापे के हैं दुश्मन, डाइट में करें शामिल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

सर्दियों के ये जूस मोटापे के हैं दुश्मन, डाइट में करें शामिल

Last updated: January 5, 2020 3:09 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

अर्चना सिन्हा।। 

क्रिसमस और नए साल में अगर आपने जमकर फास्टफूड और तला-भुना खाया हो तो दोबारा डाइटिंग और फिटनेस के दौर में लौटने में देर नहीं हुई है। आप इसकी शुरुआत शरीर से विषाक्तता दूर करके कर सकते हैं। इस समय आने वाली कई हरी सब्जी व फल ऐसे हैं, जिनसे खास पेय या जूस बनाए जा  सकते हैं, जो शरीर से जहरीले तत्व निकालकर वजन घटाने में मदद करते हैं।

1. पालक-अलसी की स्मूदी
पालक विटामिन और अन्य तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होती है। दो कप ताजा पालक, दो चम्मच पिसी अलसी, एक कप अनानास, एक कप योगर्ट को मिक्सी में डालकर पीस लें। इससे स्वादिष्ट और पौष्टिक स्मूदी तैयार हो जाएगी। ध्यान रखें कि इसका सेवन किसी तैलीय या भारी भोजन के साथ न करें।

भूख को करती है नियंत्रित  : पालक रेशों से भरपूर होती है और पाचनतंत्र में ज्यादा देर तक रहने के कारण यह आपको जरूरत से ज्यादा खाने से रोकती है। पालक पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फोलेट से भी भरपूर होती है। वहीं, अलसी में प्रोटीन की प्रचुरता होती है और हर समय भूख लगने वाले हार्मोन को भी नियंत्रित करने में सहायक है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य खनिज पदार्थ भी होते हैं।

2. संतरे और गाजर का जूस 
संतरे और गाजर का अलग-अलग जूस निकाल लें और इसे ब्लेंडर में डालें। इसमें हल्दी और अदरक भी डाल लें। ब्लेंडर की मदद से इसे मिक्स करें और एक गिलास में निकालकर थोड़ा नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। संतरा में कलौरी कम और विटामिन सी व फाइबर अधिक होता है, यह शरीर की भूख कम करता है। वहीं, गाजर का रस पित्त स्राव को रोकता है जिससे मोटापा घटता है।

3. लौकी जूस 
खाली पेट एक ग्लास लौकी का जूस भी शरीर से विषाक्तता दूर करने में सहायक है। जूस में 98% पानी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकाल देते हैं। लौकी के जूस में कैलोरी और फैट बहुत कम होता है और वजन घटाने में भी अच्छा है। मगर ध्यान रखें कि लौकी के जूस में कोई अन्य सब्जी या फल को मिलाकर जूस नहीं बनाना चाहिए।

ये उपाय भी कारगर 
1. फल या सब्जी का जूस पसंद नहीं है तो गुनगुने पानी में शहद और थोड़ा सा नींबू रस डालकर पी लेने से फायदा होगा।
2. गुनगुने पानी के साथ हल्दी और नींबू रस लेना भी अच्छा है। एक कप या ग्लास गुनगुने पानी में एक चम्मच हल्दी और आधा चम्मच नींबू रस मिला लें। चाहें तो इसमें शहद भी डाल लें और पियें।

नोट — 
ये पेय न सिर्फ शरीर से जहरीले पदार्थ बाहर निकालकर प्रतिरक्षातंत्र को मजबूत करता है, साथ ही यह त्वचा को चमकदार करने में भी मददगार है। सर्दी में अक्सर त्वचा रुखी-बेजान हो जाती है, यह पेय पीने से उसमें भी लाभ होगा।

Thanks:www.livehindustan.com

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article धोखाधड़ी केस में फंसे रेमो डिसूजा, पुलिस ने जमा करवाया पासपोर्ट
Next Article ‘हाई तेरी हील्स’ में विकास वर्मा और डायना की जोड़ी मचाएगी धूम, “कुली नंबर1” में भी नजर आएंगे विकास

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?