मुंबई:फिल्म ‘मलंग’ का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में लीड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने को-स्टार आदित्य रॉय कपूर को उनके कंधे पर बैठकर किस करती नजर आ रही हैं। इससे पहले फिल्म की पूरी स्टारकास्ट का फर्स्ट लुक जारी किया गया था जिसमें से दिशा का लुक काफी ग्लैमरस था। वहीं पोस्टर में आदित्य रॉय कपूर अपनी फिट बॉडी शो करते दिखाई दिए थे। फिल्म में अनिल कपूर, कुणाल खेमू भी नजर आएंगे। फिल्म ‘मलंग’ को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और जय शेवक्रमणी प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं मोहित सूरी ने इसका निर्देशन किया है।
दिशा-आदित्य के बीच दिखेगा अंडरवॉटर किसिंग सीन: फिल्म के लिए दिशा और आदित्य ने एक अंडरवॉटर किसिंग सीक्वेंस शूट किया है, जो करीबन एक मिनट का है। इस अंडरवॉटर किसिंग सीक्वेंस की तैयारी के लिए, निर्देशक मोहित सूरी ने शूटिंग से पहले मई में दोनों कलाकारों को तैयारी के लिए दो दिनों का वक्त दिया था। इस सीक्वेंस में दिशा और आदित्य को कम से कम एक मिनट के लिए पानी के नीचे रहने की जरुरत थी, इसलिए सांस रोकने की क्षमता को मजबूत करने के लिए ट्रेनिंग दी गई और फिर इस सीक्वेंस को एक दिन में गोवा शेड्यूल के दौरान शूट किया गया। यह एक मुश्किल शूट था क्योंकि आदित्य और दिशा को अपने सांस लेने के पैटर्न के बीच तालमेल बिठाने की आवश्यकता थी जो उन्होंने बखूबी कर लिया। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

