सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इरफान पठान ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

इरफान पठान ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया

Last updated: January 5, 2020 10:24 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई :ऑलराउंडर इरफान पठान ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली रहा कि गांगुली, लक्ष्मण और द्रविड़ जैसे खिलाडियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया। मैं इस सफर के लिए अपने परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं।’’

पठान ने 2007 के टी-20 विश्व कप को अपने करियर का सबसे अहम पड़ाव बताया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सफर संतोषजनक रहा। बतौर बाएं हाथ का गेंदबाज मैंने काफी विकेट हासिल किए। हर किसी को लगता है कि और लंबा खेलना चाहिए। हालांकि, मैंने महसूस किया कि अब संन्यास लेने का वक्त आ गया है। भारत के लिए विश्व कप जीतना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि। हर खिलाड़ी इसका सपना देखता है। इसलिए यह मेरे लिए खास है। भारतीय कैप हासिल करना मेरे लिए गौरव का पल था।’’

पठान ने 2007 के टी-20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने मैच में 16 रन देकर तीन विकेट लिए थे। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने इस विश्व कप में 14.90 की औसत से 10 विकेट लिए थे।

पठान टेस्ट के पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज
पठान टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज थे। उनसे पहले ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 में कोलकाता टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय हैं। उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका टेस्ट में यह कारनामा किया था। पठान टेस्ट मैच के पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2006 में कराची टेस्ट में सलमान बट्ट, युनूस खान और मोहम्मद युसूफ को आउट कर यह कामयाबी हासिल की थी।

इरफान ने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था

बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी-20 खेले। इसमें उन्होंने 301 विकेट लिए। वहीं, पठान ने एक शतक और 11 अर्धशतकों की बदौलत तीनों फॉर्मेट में 2821 रन बनाए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे डेब्यू किया है। इरफान ने दिसंबर 2003 में एडिलेड में अपना पहला टेस्ट  जबकि इसके एक महीने बाद मेलबर्न में पहला वनडे खेला था।

इरफान ने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था

इरफान 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ एक अंडर-19 मैच में 9 विकेट लेकर रातों-रात सुर्खियों में आए थे। वे 2004 में अंडर-19 विश्व कप की तैयारियों का अहम हिस्सा थे। लेकिन अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें 2003-04 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुन लिया गया। उन्हें पहले टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन जहीर खान के चोटिल होने के चलते वह एडिलेड टेस्ट में प्लेइंग-11 का हिस्सा बने। मैच में तो पठान 1 ही विकेट ले पाए। लेकिन भारत 4 विकेट से एडिलेड टेस्ट जीत गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महाराष्ट्र में हुआ विभागों का बंटवारा, अजीत पवार को वित्त तो अनिल देशमुख को मिला गृह मंत्रालय
Next Article ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टोइनिस ने विपक्षी खिलाड़ी को अपशब्द कहे, 5.38 लाख रु. का जुर्माना लगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?