भायंदर। 2 जनवरी 2020 को मीरा भायंदर थाना वाहतूक शाखा काशिमीरा व नाकोडा मानव फॉउंडशन के सहयोग से नेत्र का मेगा मेडिकल कैम्प संम्पन हुआ। यह कैम्प मीरा भायंदर के रिक्शा चालक, टेम्पो चालक, ट्रक चालक, टेम्पो चालक के लिए था। इस शिविर में 210 चालको का चैकउप हुआ और करीब 160 चालको को संस्था द्वारा चश्मे फ्री दिए गए। 15 से पर्दो के मरीज निकले जिनका संस्था द्वारा ट्रीटमेंट तथा 6 मोतियोबिन्दु के ऑपरेशन संस्था द्वारा कराए जाएंगे। कैम्प के लाभार्थी ड्राइवर्स का कहना है यह पहला कैम्प है जहां हमें फ्री में ऑपरेशन और चश्मे दिए जा रहे हैं। सभी ने वाहतूक शाखा व फॉउंडशन की सेवा की अनुमोदना की । इस कैम्प में पुलिस अधीक्षक ठाणे ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस, अपअधीक्षक मीरा रोड, अपपुलिस अधीक्षक भायंदर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वाहतूक शाखा काशीमीरा, फाउंडेशन के चैयरमेन आदि की उपस्थिति रही।

