सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: न्यू ईयर पर गर्लफ्रेंड को करना हैं प्रपोज तो इजहार-ए-इश्क के लिए काम आएंगे ये तरीके
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

न्यू ईयर पर गर्लफ्रेंड को करना हैं प्रपोज तो इजहार-ए-इश्क के लिए काम आएंगे ये तरीके

Last updated: December 31, 2019 1:38 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

आपके साथी ने पहली बार आपसे प्रेम का इजहार कैसे किया था, यह बात हो सकता है आपको आज भी गुदगुदा देती हो। साथ बिताए गए पलों को यूं ही यादगार बनाना हो तो इजहारे-इश्क का सलीका सीखना होगा

शादी केवल एक अच्छे जीवनसाथी को पा लेना भर नहीं है, बल्कि साथ बिताए जाने वाले हर क्षण को यादगार बनाना भी है। इसमें कोई संदेह नहीं कि पहली बार किसी के सामने प्यार या शादी का प्रस्ताव रखने जैसे पल बहुत यादगार होते हैं। इनकी यादें जीवनपर्यंत बनी रहती हैं और इन पलों के बारे में सोचना हमेशा खुशी प्रदान करता है।

यूं तो प्रपोज करने के अनगिनत तरीके हैं और हर जोड़े के लिए रोमांस की परिभाषा भी अलग है। प्रपोजल का जो जवाब मिलता है, वह खुशी भी दे सकता है और निराश भी कर सकता है। अगर आप भी किसी को प्रपोज करने का मौका ढूंढ़ रहे हों तो यहां दिए जा रहे हैं कुछ रोमांटिक तरीके-

फिल्मी प्रपोजल- 
अगर आप दोनों को फिल्मों का शौक है तो प्रपोजल को फिल्मी बना सकते हैं। इसमें किसी पसंदीदा फिल्म का डायलॉग या गाना शामिल कर सकते हैं। आप बीच मूवी नाइट भी प्लान कर सकते हैं। सितारों भरे आसमान, तन को सहलाती हवाओं और हौले-हौले उठती समुद्री लहरों को साक्षी मानकर प्यारे से अंदाज में प्रपोज करके देखें।

रोमांचक प्रस्ताव-
अगर आप दोनों रोमांच-प्रेमी हैं तो इजहारे इश्क का अंदाज भी रोमांचक होना चाहिए। नीले पानी में डुबकी लगाएं और किसी चमकदार, सुंदर और रंगबिरंगी मछली को हाजिर-नाजिर मानते हुए साथी के सामने प्यार का इजहार करें। अपने डाइविंग इंस्ट्रक्टर को अंडरवाटर प्रपोजल को कैमरे में कैद करने या वीडियोग्राफी करने को कह सकते हैं। माउंटेनियरिंग का शौक फरमाते हैं तो पहाड़ों के बीच प्रपोज करें। हरे-भरे जंगलों, बर्फ से ढके पर्वतों के बीच यकीनन आपको सकारात्मक जवाब मिलेगा।

परीकथा सा अंदाज-
अगर परीकथाओं वाले अंदाज में प्रेम की अभिव्यक्ति करना चाहते हैं तो काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान या पक्षी अभ्यारण्य के जादुई हरे-भरे जंगलों में साथी से पूछें-क्या तुम मुझसे शादी करोगी? माहौल को थोड़ा और रोमांटिक बनाने के लिए जंगलों के बीच फूलों-मोमबत्तियों से एक समां बांध दें। खूबसूरत माहौल में प्रेम के इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया भी सही मिलेगी।

सांस्कृतिक अंदाज-
अगर आपको ऐतिहासिक धरोहरों और भारतीय संस्कृति से प्यार है तो इजहार उदयपुर के खूबसूरत सूर्यास्त के बीच करें। वापसी में जोधपुर में कुछ समय रुकें। अतीत में गुम लेकिन आधुनिक शक्ल अख्तियार करता यह शहर बेहद खूबसूरत है। नए जमाने के कैफे और मेहरानगढ़ का किला इसे अलग ही रंग प्रदान करता है। आप हंपी की ट्रिप भी कर सकते हैं और चोल साम्राज्य की ऐतिहासिक जगहों को देख सकते हैं। ऐसी ही किसी लोकेशन पर प्रपोज करने का निर्णय लें, प्यार का यह प्रस्ताव भी खूबसूरत प्रतीत होगा।

मिलन कुछ अलग सा-
अगर आपका ठिकाना यूरोप और एशिया के मुहाने पर है तो दो संस्कृतियों के मिलन के लिए इस्तांबुल बेहतर जगह होगी। अगर आप उन जोड़ों में हैं, जो इस मिलन को हकीकत में बदलने के लिए मेहनत करते हैं तो आपके लिए बॉस्फोरस के किनारों से बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती। घुटनों के बल बैठकर हाथों में फूल लेकर प्रिय के समक्ष प्रेम का प्रस्ताव रखें। यह मिलन-स्थली वाकई यादगार बन जाएगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सरकारी मुआवजा हड़पने के लिए पिता को मौत के घाट उतारा
Next Article केरल विधानसभा में नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने का प्रस्ताव पारित
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?