मुंबई। गीतकार आनंद बख्शी की याद में ‘मैं शायर…’ नामक संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार 24 जनवरी 2020 को किंग सर्कल स्थित षण्मुखानंद हॉल में आयोजित किया जा रहा है। तथास्तु प्रोडक्शन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संगीत जगत की कई मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगी। कार्यक्रम के लिए पास ‘बुक माई शो’ से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का संगीत संयोजन अनूपम घटक करेंगे। कार्यक्रम में मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा, भूमि त्रिवेदी, शैलजा सुब्रमण्यम, समीर- दिपाली आदि कलाकार अपनी प्रस्तुति के माध्यम से प्रसिद्ध गीतकार आनंद बख्शी को याद करेंगे। बताते चलें कि भारतीय कला जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले आनंद बख्शी की गिनती चोटी के गीतकारों में होती है। इस कार्यक्रम को शानदार बनाने के लिए आयोजक बड़ी ही शिद्दत से लगे हुए हैं ताकि 24 जनवरी की शाम यादगार बनाई जा सके।
गीतकार आनंद बख्शी की याद में ‘मैं शायर…’ कार्यक्रम 24 को

