सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नौसेना परमाणु हमला करने में सक्षम 6 पनडुब्बी शामिल करेगी, 18 अटैक सबमरीन भी जोड़ने की योजना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

नौसेना परमाणु हमला करने में सक्षम 6 पनडुब्बी शामिल करेगी, 18 अटैक सबमरीन भी जोड़ने की योजना

Last updated: December 29, 2019 6:36 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: नौसेना अपने बेड़े में 24 नई पनडुब्बियां शामिल करने की योजना बना रही है। इनमें से 6 परमाणु हमला करने में सक्षम पनडुब्बियां होंगी, जबकि 18 अटैक सबमरीन होंगी। नौसेना ने रक्षा मामलों की संसदीय समिति को यह जानकारी दी। नौसेना के पास मौजूद वर्तमान बेड़े में शामिल 13 पारंपरिक पनडुब्बियां 17 से 31 साल पुरानी हैं।

समिति ने नौसेना की जरूरतों पर संसद के शीतकालीन सत्र में रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 18 पारंपरिक और 6 परमाणु सक्षम हमलावर पनडुब्बियां शामिल की जानी हैं। वर्तमान में सेना के पास 15 पनडुब्बियां हैं और एक उसने लीज पर ली है।

अरिहंत क्लास पनडुब्बी परमाणु सक्षम
नौसेना ने अरिहंत क्लास की 6 परमाणु पनडुब्बियां बनाने की योजना तैयार की थी। ये पनडुब्बियां परमाणु ईंधन से चलने के साथ, परमाणु हथियारों से हमला करने में भी सक्षम होती हैं। इन पर परमाणु हथियारों को ले जाने वाली मिसाइलें भी तैनात की जानी थीं। नौसेना ने सभी पनडुब्बी स्वदेश में ही बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें निजी क्षेत्र की भी भागीदारी होगी।

प्रोजेक्ट 75 पर काम कर रही नौसेना
नौसेना 6 नई पारंपरिक पनडुब्बियां बनाने के लिए प्रोजेक्ट 75 पर काम कर रही है। नौसेना इन्हें भारतीय कंपनियों और विदेशी उपकरण निर्माताओं के सहयोग से बनाएगी। इस पर रणनीतिक साझेदारी के हिसाब से काम किया जाएगा।

रूसी, जर्मन और फ्रेंच पनडुब्बियों का बेड़ा
नौसेना के पास इस समय रूस में बनी हुई किलो क्लास, जर्मनी में बनी एचडीडब्ल्यू क्लास और फ्रांस में बनी नवीनतम स्कॉर्पियन क्लास की पारंपरिक पनडुब्बियां हैं। परमाणु पनडुब्बी के तौर पर नौसेना के पास रूस की बनी हुई अकुला क्लास सबमरीन है, जिसे आईएनएस चक्र का नाम दिया गया है।

वर्तमान बेड़ा 17 से 31 साल पुराना
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पिछले 15 साल में नौसेना के बेड़े में केवल दो पनडुब्बियां शामिल हुईं, स्कॉर्पियन क्लास की इन पनडुब्बियों के नाम आईएनएस कावेरी और आईएनएस खंडेरी हैं। नौसेना के पास मौजूद वर्तमान बेड़े में शामिल 13 पारंपरिक पनडुब्बियां 17 से 31 साल पुरानी हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एयरपोर्ट से गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला की बेटी गिरफ्तार
Next Article अपनी कुर्सी बचाने के लिए करवा रहे हैं अन्याय:अखिलेश यादव
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?