सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सूर्यकुमार का चयन नहीं होने पर हरभजन नाराज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

सूर्यकुमार का चयन नहीं होने पर हरभजन नाराज

Last updated: December 25, 2019 11:39 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के साथ हो रहे कथित भेदभाव को लेकर नाराजगी जताई है। हरभजन ने एक ट्वीट कर बीसीसीआई के चयन समिति से पूछा है कि यादव की गलती क्या है? पूर्व स्पिनर का मानना है कि लगातार बेहतर प्रदर्शन के बाद भी यादव को टीम इंडिया में जगह नहीं दी जा रही है। सूर्यकुमार न्यूजीलैंड जाने वाली भारतीय-ए टीम के सदस्य हैं।
हरभजन ने लिखा, ‘‘मैं सोचता हूं कि सूर्यकुमार ने आखिर क्या गलत किया है? सिवाय अन्य खिलाड़ियों की तरह रन बनाने के जिन्हें लगातार टीम इंडिया, भारत-ए और भारत-बी के लिए खेलने का मौका मिल रहा है। अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग नियम क्यों हैं?’
सूर्यकुमार को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिन नहीं चुना गया
सूर्यकुमार को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया। वे भारत-ए टीम के साथ न्यूजीलैंड जाएंगे। वहां दो अभ्यास मैच, तीन वनडे और दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज होनी है। यादव का चयन अभ्यास मैचों और वनडे सीरीज के लिए हुआ है।
नौ साल में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए
29 साल के सूर्यकुमार ने फरवरी 2010 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक तीनों फॉर्मेट में 10,243 रन बना चुके हैं। अपने प्रथम श्रेणी करियर में उन्होंने 73 मैच में 4920 रन (13 शतक और 24 अर्धशतक) बनाने के अलावा 24 विकेट लिए। लिस्ट-ए में उन्होंने 88 मैचों में 2311 रन बनाने के अलावा 6 विकेट लिए। यादव का टी-20 करियर भी काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 149 मैचों में 3012 रन बनाने के अलावा 6 विकेट लिए।
सूर्यकुमार मुंबई की ओर से आईपीएल खेलते हैं
हाल ही में रणजी ट्रॉफी के एक मैच में यादव ने बड़ौदा के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 102 रन बनाए थे। इंडियन प्रीमियर लीग में भी यादव का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। यहां उन्होंने 85 मैचों में सात अर्धशतक की मदद से कुल 1548 रन बनाए। आईपीएल में वे कोलकाता और मुंबई के लिए खेल चुके हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी बोले- मुस्लिम 150 मुल्कों में रह रहे, हिंदुओं का एक देश, तब इतनी समस्या क्यों?
Next Article CBI करेगी यमुना एक्सप्रेसवे घोटाले की जांच
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?