By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: HDFC वाइस प्रेसिडेंट हत्या: EMI भरने के लिए किया मर्डर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

HDFC वाइस प्रेसिडेंट हत्या: EMI भरने के लिए किया मर्डर

Last updated: September 11, 2018 9:40 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:HDFC बैंक के वाइस प्रेसिडेंट की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सरफराज शेख ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। 20 वर्षीय शेख ने बताया कि उसने वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ सांघवी की हत्या अपनी बाइक की ईएमआई भरने के लिए की थी।
बता दें कि सांघवी की हत्या 5 सितंबर को लोवर परेल के कमला मिल्स कंपाउंड की पार्किंग में लूटपाट में नाकाम होने की वजह से की गई थी। शेख ने पुलिस से कहा कि जो हुआ वो हुआ सर, मैंने ही किया है। सरफराज शेख ने सोमवार को आगे कहा कि गाड़ी की ईएमआई और पैसों का दबाव था और मैं देखता था उनको ऊपर नीचे जाते हुए। शेख को पुलिस ने 19 सितंबर तक रिमांड पर लिया है।
सरकारी अभियोजक सुचित्रा नारोटा ने बताया कि एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने शेख को हत्या करने की धारा 302, अपहरण की धाराएं 364, 365 और लूटपाट की धारा 397 के तहत गिरफ्तार किया।
जांच अधिकारी ने अदालत से कहा कि पुलिस शेख की कस्टडी चाहती है जिससे सांघवी की हत्या के पीछे का मकसद तलाशा जा सके। अधिकारी ने आगे कहा कि वह इस बात की भी जांच करना चाहते हैं कि शेख ने वारदात को अकेले अंजाम दिया या फिर उसके साथ कोई और भी था। वहीं, हमारे सहयोगी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स को पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि सांघवी शाम 7-7:15 तक ऑफिस से निकलते थे और घर रात में तकरीबन 8:30 तक पहुंचते थे।
बता दें कि इस मामले में सरफराज शेख उर्फ रईस को पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था जो कमला मिल्स के पार्किंग वे में काम करता था। कमला मिल्स परिसर में ही सांघवी का कार्यालय था। सांघवी पिछले बुधवार को घर नहीं लौटे थे जिसके बाद उनके परिवार ने मध्य मुम्बई के एन एम जोशी मार्ग थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी। उनका दक्षिण मुम्बई के मालाबार हिल इलाके में घर है।
सांघवी की गुमशुदगी के तीन दिन बाद उनके पिता को कॉल आया और फोनकर्ता ने उनसे कहा कि उनका बेटा सुरक्षित है और उन्हें चिंतिंत होने की जरुरत नहीं है। पुलिस के अनुसार जांच में खुलासा हुआ कि यह कॉल नवी मुम्बई से सांघवी के फोन से किया गया लेकिन सिमकार्ड भिन्न था।
पुलिस को यह फोन शेख के पास मिला। पुलिस का दावा है कि शेख को हिरासत में लेने के बाद जब पूछताछ की गयी है तो उसने पैसे की खातिर सांघवी की हत्या करने की बात कथित रुप से कबूली।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कसौटी जिंदगी की २ का होगा धमाकेदार प्रमोशन
Next Article बैंकों के डूबे कर्ज पर पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन का जवाबः यूपीए राज जिम्मेदार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?