सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोहली-रोहित के मुकाबले गांगुली और सचिन ने ज्यादा बेहतर गेंदबाजों का सामना किया: चैपल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

कोहली-रोहित के मुकाबले गांगुली और सचिन ने ज्यादा बेहतर गेंदबाजों का सामना किया: चैपल

Last updated: December 23, 2019 9:44 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को विराट कोहली-रोहित शर्मा से बेहतर माना है। उनका मानना है कि सचिन-गांगुली ने कोहली-रोहित के मुकाबले ज्यादा बेहतर गेंदबाजी आक्रामण का सामना किया है। चैपल ने खेल वेबसाइट ईएसपीएन के लिए रविवार को लिखे अपने कॉलम में यही बात कही है। सचिन ने 16 नवंबर 2013 और सौरव ने नवंबर 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।

सचिन-सौरव भारत की सबसे बेहतरीन जोड़ी
चैपल ने लिखा- कोहली और शर्मा भारत के सबसे बेहतरीन वनडे बल्लेबाज हैं। लेकिन, सब यह भी जानते हैं कि तेंदुलकर और गांगुली ने उनके दौर में 15 साल तक अंतरराष्ट्रीय स्तर के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण का सामना किया था। उनके दौर में हर एक टीम में कम से कम दो बेहतरीन गेंदबाज हुआ करते थे।

उन्होंने लिखा, ‘‘वे (सचिन-गांगुली) हमेशा ही दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों के सामने ओपनिंग करने आते थे। उन्होंने पाकिस्तान के वसीम अकरम और वकार यूनिस, वेस्टइंडीज के कर्टली एम्ब्रोस और कर्टनी वॉल्श, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रैट ली, दक्षिण अफ्रीका के एलन डोनाल्ड और शॉन पोलाक, श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और चामिंडा वास का सामना किया।’’

चैपल ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज इमरान खान के बयान का हवाला देते हुए कहा कि आप किसी भी व्यक्ति का आकलन उसके प्रतिद्वंद्वी के आधार पर कर सकते हैं। यदि आप वर्तमान आंकड़ों को देखें, तो कोहली की तुलना तेंदुलकर और रोहित की गांगुली से कर सकते हैं। ये एक-दूसरे के लगभग समान हैं।

तेंदुलकर वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वहीं, रोहित ने तीन बार यह कारनामा किया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत 264 रन की पारी भी खेली थी।

सचिन और सौरव की जोड़ी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 8,227 रन की साझेदारी की है। इसके बाद रोहित और शिखर धवन की जोड़ी का नंबर आता है, जिसने कुल 4,753 रन जोड़े हैं। तीसरे नंबर पर विराट और रोहित की जोड़ी का नंबर आता है। इस जोड़ी ने अब तक 4,741 रन की पार्टनरशिप की है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रियंका गांधी ने कहा- भारतीयता का सबूत मांगने की इजाजत किसी को नहीं
Next Article रोहित एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 2442 रन बनाने वाले ओपनर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
कांदिवली में पर्युषण पर्वाराधना का चतुर्थ दिवस वाणी संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 11, 2026
आदर्श नगर (सवाई माधोपुर) की पवित्र नगरी में पर्युषण पर्व की धूम
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?