मुंबई:भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने दोहा में चल रहे कतर इंटनेशनल कप में गोल्ड जीता है। उन्होंने शुक्रवार को महिलाओं की 49 किलो वर्ग में सफलता हासिल की। चानू ने कुल 194 किलो वजन उठाया। हालांकि, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 201 किलो है।
ओलिंपिक क्वालिफाइंग इवेंट होने की वजह से यहां हासिल अंकों का फायदा टोक्यो ओलिंपिक की रैंकिंग में होगा। 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली चानू सिर्फ एक क्लीन लिफ्ट कर पाईं। उन्होंने स्नैच में 83 किलो जबकि क्लीन एंड जर्क इवेंट में 111 किलो भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया।

