सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मुस्लिम-लेफ्ट संगठनों का बंद; बिहार में ट्रेनें रोकी गईं, बेंगलुरु में रामचंद्र गुहा और दिल्ली में संदीप दीक्षित हिरासत में
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

मुस्लिम-लेफ्ट संगठनों का बंद; बिहार में ट्रेनें रोकी गईं, बेंगलुरु में रामचंद्र गुहा और दिल्ली में संदीप दीक्षित हिरासत में

Last updated: December 19, 2019 2:21 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: नागरिकता कानून के विरोध में गुरुवार को वामदलों और मुस्लिम संगठनों ने कर्नाटक, बिहार समेत देश के अन्य राज्यों में बंद बुलाया। इस दौरान बिहार के पटना, दरभंगा समेत कुछ शहरों में माकपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। उधर, दिल्ली में धारा 144 के बावजूद प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित समेत कई लोग हिरासत में लिए गए। डीएमआरसी ने एहतियातन राजधानी के 8 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं। कर्नाटक में 21 दिसंबर तक निषेधज्ञा लागू रहेगी। बेंगलुरु में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इतिहासकार रामचंद्र गुहा को हिरासत में ले लिया। तेलंगाना के हैदराबाद में भी 50 लोग पकड़े गए।

अपडेट्स

दिल्ली: लालकिला के आसपास धारा 144 लगाई गई। इसके बावजूद भारी संख्या में प्रदर्शनकारी यहां जमा हो गए। पुलिस ने जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद समेत कई लोगों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन के मद्देनजर डीएमआरसी ने पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, बाराखंबा, आईटीओ, प्रगति मैदान, खान मार्केट और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन बंद किए। माकपा के प्रदर्शनकारियों को मंडी हाउस से जंतर मंतर ले जाया गया। पुलिस की बेरिकेडिंग के कारण दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लगा। जामिया और सीलमपुर में हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

– मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मौजूदा वक्त में देशभर में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो चुकी है। लोगों में डर का माहौल है। केंद्र से अपील करता हूं कि नागरिकता कानून को वापस लें और युवाओं को रोजगार दें।

बिहार: नागरिकता कानून के खिलाफ बंद में प्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शन हुआ। माकपा कार्यकर्ताओं ने पटना, दरभंगा और खगड़िया में ट्रेनें रोकीं और जहांनाबाद में नेशनल हाईवे 10 और एनएच 83 को जाम कर दिया। आरपीएफ ने पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत बिहार के सभी स्टेशनों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कराया। पटना के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। प्रदर्शनकारियों ने एक एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। इस बंद को कांग्रेस, रालोसपा और अन्य दलों ने समर्थन दिया है।

कर्नाटक: कलबुर्गी में लेफ्ट और मुस्लिम संगठनों ने काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया। बेंगलुरु में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इतिहासकार रामचंद्र गुहा को हिरासत में लिया। राज्य में बंद के चलते पुलिस मुस्तैद है। बेंगलुरु, कलबुर्गी, दक्षिण कन्नड़ और उसके आसपास के जिलों में अगले तीन दिन (21 दिसंबर रात तक) धारा 144 लागू रहेगी। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा- इस प्रदर्शन और बंद के पीछे कांग्रेस का हाथ है। उनके नेता प्रदर्शन को सपोर्ट कर रहे हैं। मुस्लिमों की जिम्मेदारी भी मुझ पर है। मैं सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।

तेलंगाना: हैदराबाद में चार मीनार इलाके से 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कहा कि शहर में किसी तरह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कोलकाता में नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में रैली करेंगी। लेफ्ट संगठनों ने भी बंद के दौरान प्रदर्शन किया। बुधवार को कानून के समर्थक और विरोधियों में झड़प हुई थी। महाराष्ट्र: मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में 4 बजे से प्रदर्शन होगा। इसमें अभिनेत्री स्वरा भास्कर, अभिनेता फरहान अख्तर के शामिल होने की चर्चा है। इसके अलावा मालेगांव, नासिक, जलगांव और मनमांड और अमरावती में भी बंद बुलाया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

उत्तर प्रदेश: सुरक्षा के मद्देनजर सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। एहतियातन 3 हजार लोगों को पाबंद किया गया है। पुलिस ने 65 लोगों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ में विधानसभा के पास एक मेट्रो स्टेशन को बंद किया गया है।

पूर्वोत्तर: असम, मेघालय में बंद के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेता हरीश रावत गुवाहाटी के प्रदर्शन में शामिल हुए। असम में आज कर्फ्यू में 14 घंटे की ढील दी गई है, वहीं मेघालय में अब भी इंटरनेट पर रोक है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अभिनेत्री नोरा फ़तेही का सपना हुआ साकार
Next Article नागरिकता कानून नहीं, देश के युवाओं को नौकरी दे मोदी सरकार: केजरीवाल
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?