सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आर्मी चीफ जनरल रावत ने कहा- एलओसी पर हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं, हम इसके लिए तैयार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

आर्मी चीफ जनरल रावत ने कहा- एलओसी पर हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं, हम इसके लिए तैयार

Last updated: December 19, 2019 9:58 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को दिल्ली में हुए कार्यक्रम में कहा कि नियंत्रण रेखा पर स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है। हम किसी भी प्रकार की जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार हैं। जनरल रावत ने यह बात कश्मीर में बढ़ती घुसपैठ की घटनाओं को लेकर कही।

जनरल रावत सेना की मोबाइल एप से जुड़े कार्यक्रम में मौजूद थे। इस एप में सेना की सामाजिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी शामिल है।

अगस्त में सबसे ज्यादा 32 बार घुसपैठ की कोशिश हुई

हाल ही में गृह मंत्रालय के सूत्रों के आधार पर एक रिपोर्ट जारी की गई थी। इसके मुताबिक, अगस्त से अक्टूबर के बीच कश्मीर और लद्दाख से सटी सीमा रेखा पर घुसपैठ के 59 प्रयास हुए। अगस्त में सबसे ज्यादा 32 बार घुसपैठ की कोशिश हुई। सितंबर में घुसपैठिए 20 बार और अक्टूबर में 7 बार नियंत्रण रेखा पार करने में सफल भी रहे।

2005-2019 के बीच 1011 घुसपैठिए मारे गए

इससे पहले केंद्र सरकार ने लोकसभा में कश्मीर में घुसपैठ की घटनाएं बढ़ने की जानकारी दी थी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्‌डी ने एक लिखित जवाब में कहा था कि 2005 से 31 अक्टूबर 2019 के बीच भारतीय सेना ने घुसपैठ करने वाले 1011 आतंकियों को मार गिराया है। 42 घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया जबकि 2253 घुसपैठियों को सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के कारण वापस अपने क्षेत्र में लौटना पड़ा।

इस साल अक्टूबर तक पाकिस्तान ने 2317 बार तोड़ा सीजफायर

अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी होने के बाद घुसपैठ की कोशिशों के साथ सीजफायर उल्लंघन के मामले भी बढे हैं। पाकिस्तान ने इस साल 10 अक्टूबर तक 2317 बार सीजफायर तोड़ा। वहीं, एलओसी और कश्मीर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 147 आतंकवादी मारे गए। भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने 2018 में 1629 बार सीजफायर तोड़ा था और सेना की कार्रवाई में 254 आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एलसीए:83 तेजस की खरीद में रक्षा मंत्रालय ने 10 हजार करोड़ रुपए बचाए, 18 विमान वायुसेना में शामिल
Next Article CAA पर शिवसेना का कांग्रेस को सख्त संदेश: हम UPA के साथ नहीं
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?