मुंबई : अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में महाराष्ट्र का प्रथम आचार्य महाप्रज्ञ प्रज्ञा केंद्र का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी की अध्यक्षता में आमगांव तलासरी में सुरेंद्र कुमार, मनीष कुमार और भूपेश कुमार कोठारी की उद्योग परिसर कीबॉन्ड इण्डस्ट्रीज ( सुपरबॉन्ड) में 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे होने जा रहा है। साथ ही फैक्ट्री परिसर मेंं एक “गेट टुगेदर” का भी आयोजन किया गया है।
सुरेंद्र कोठारी का कहना है कि इस आचार्य महाप्रज्ञ प्रज्ञा केंद्र में जैन साधु-संतों के विश्राम गृह, प्रेक्षाध्यान-योगा और लायब्रेरी की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही यह केंद्र की सुविधा आसपास के स्कूली बच्चों के लिए भी उपलब्ध होगी। यह केंद्र इस दृष्टि से भी काफी उपयोगी साबित होगा क्योंकि चातुर्मास के पश्चात जैन साधु संतों का विचरण होता है उस दौरान रास्ते में ठहरने के लिए जगह की उपलब्धता बड़ी समस्या होती हैं। ऐसे में आचार्य महाप्रज्ञ प्रज्ञा केंद्र जैन संतों के आवागमन के दौरान लाभकारी होगा। क्योंकि यह केंद्र पूर्णतः चरित्रात्माओं के लिए समर्पित केंद्र होगा।
इस आचार्य महाप्रज्ञा प्रज्ञा केंद्र के शुभारंभ में मुंबई एवं वापी के सभी अ.भा.ते.यु.प के पदाधिकारी एवं टीम , मुंबई के सभी सभा संस्था के पदाधिकारी एवं विशिष्ट महानुभाव, गणमान्य व्यक्ति, कार्यकर्त्ता एवं तेयुप के अध्यक्ष ,मंत्री एवं टीम की उपस्थिति रहेगी।क
महाराष्ट्र के प्रथम आचार्य महाप्रज्ञ प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन 22 दिसंबर को

