बिजनौर:उत्तर प्रदेश के बिजनौर की सीजेएम कोर्ट के परिसर में मंगलवार को गोली मारकर एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह हेड मोहररिर सहित अहसान मर्डर केस का मुख्य आरोपी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोर्ट परिसर में गोली चलते ही हड़कंप मच गया। परिसर में मौजूद वकील घटनास्थल की ओर दौड़े। पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गए हैं।
यूपी के बिजनौर में कोर्ट परिसर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

