पालघर। तेरापंथ युवक परिषद् पालघर, गुरु पुष्कर युवा ग्रुप पालघर, जैन युवा ग्रुप पालघर ने संयुक्त रूप से शुक्रवार दि.13 दिसंबर को “रक्तदान शिविर” का आयोजन जैन स्थानक में सुबह 9 से साय 5 बजे तक हुआ। इस शिविर मे विशेष वर्धमान स्थानकवासी के आचार्य ध्यानयोगी शिवमुनि जी का पावन सान्निध्य व शहर के गणमान्य एव् समस्त जैन समाज के लोगो की उपस्थिति रही। जिसमे 102 रक्त यूनिट एकत्रित की गई। तेयुप अध्यक्ष हितेश सिंघवी मंत्री योगेश राठौड़, गुरु पुष्कर ग्रुप के अध्यक्ष धर्मेश शाह, मंत्री नितिन सोलंकी, जैन युवा ग्रुप से राकेश भाई शाह के साथ पूरी तेयुप टीम, गुरु पुष्कर, जैन युवा ग्रुप का पूरा सहयोग रहा। महाराष्ट्र ब्लड बैंक के डॉ. राजेंद्र चव्हाण और उनके टीम का विशेष सहयोग रहा।

पालघर में किया रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

