मुंबई। रविवार दिनांक 15 .12. 2019 को चेंबूर ज्ञानशाला में आवश्यक के साथ बहुत ही सुंदर तरीके से प्रशिक्षिका भावना बडाला ने कायोत्सर्ग करवाया। नवंबर और दिसंबर महीने के ज्ञानार्थीओं और प्रशिक्षक बहनों का जैन संस्कार विधि से संकल्प के साथ सामूहिक जन्म दिवस मनाया गया। 25 बोल एवं प्रतिक्रमण के प्रमाण पत्र वितरण किए गए।
तथा सभी को गेम्स के किट के साथ पढाई करवाई। सभी ज्ञानार्थीओं की प्री एग्जाम भी ली गई। आज जन्म दिवस के अवसर पर अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई जिसके प्रायोजक साची ललित सोलंकी और धनीष्ठा सुशील जी हिरण रहे।
सभी प्रशिक्षक बहनों का सहयोग रहा।
चेंबूर ज्ञानशाला मे मनाया जन्मदिवस

