By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चौथे चरण की 15 सीटों पर 9 बजे तक 12% मतदान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

चौथे चरण की 15 सीटों पर 9 बजे तक 12% मतदान

Last updated: December 16, 2019 9:48 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के चाैथे चरण की 15 सीटाें पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 11.85% मतदान हुआ। नक्सलियों की मतदान बहिष्कार की धमकी और ठंड के बावजूद मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। गिरिडीह जिले के योगीतांड में नक्सलियों ने पोस्टर लगाकर चुनाव बहिष्कार की धमकी दी थी। वहां बूथ के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है।

इस चरण में दो मंत्री अमर कुमार बाउरी और राज पलिवार समेत 221 उम्मीदवार चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। 15 में से 10 सीट मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं, 5 सीट बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी में दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

पहले तीन चरणों में वोटिंग

चुनाव के पहले चरण की 13 सीटों पर 64.44% मतदान हुआ। जो 2014 विधानसभा चुनाव के मुकाबले 1% ज्यादा है। 2014 में इन सीटों पर 63.35% वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण में 20 सीटों पर 64.84% मतदान हुआ था। 2014 के चुनाव में इन सीटों पर 68.01% वोटिंग हुई थी। तीसरे चरण की 17 सीटों पर 62.35 % वोटिंग हुई, जो 2014 विधानसभा चुनाव के मुकाबले 1.67% कम है। चाैथे चरण में 2014 चुनाव के दौरान इन 15 सीटों पर 64.63% वोटिंग हुई थी।
अभी 12 सीटों पर भाजपा का कब्जा
जिन 15 सीटों पर मतदान हाे रहा है, उनमें से 12 सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। मासस, झामुमो और आजसू के पास एक-एक सीटें हैं।
9 सीटों पर सीधा मुकाबला
बोकारो: बिरंची नारायण (भाजपा), श्वेता सिंह (कांग्रेस)
झरिया: रागिनी सिंह (भाजपा), पूर्णिमा नीरज सिंह (कांग्रेस)
बाघमारा: ढुल्लू महतो (भाजपा), जलेश्वर महतो (कांग्रेस)
डुमरी: जगरनाथ महतो (झामुमो), प्रदीप कुमार साहू (भाजपा)
गांडेय: जयप्रकाश वर्मा (भाजपा), सरफराज अहमद (झामुमो)
धनबाद: राज सिन्हा (भाजपा), मन्नान मल्लिक (कांग्रेस)
गिरिडीह: निर्भय कुमार शाहाबादी (भाजपा), सुदीव्य कुमार (झामुमो)
देवघर: नारायण दास (भाजपा), सुरेश पासवान (राजद)
जमुआ: केदार हाजरा (भाजपा), मंजू देवी (कांग्रेस)4 सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष
चंदनकियारी: अमर कुमार बाउरी (भाजपा), उमाकांत रजक (आजसू), विजय कुमार रजवार (झामुमो)
मधुपुर: राज पलिवार (भाजपा), हाजी हुसैन अंसारी (झामुमो), गंगा नारायण सिंह (आजसू)
निरसा: अरुप चटर्जी (मासस), अपर्णा सेनगुप्ता (भाजपा), अशोक कुमार मंडल (झामुमो)
सिंदरी: इंद्रजीत महतो (भाजपा), फूलचंद मंडल (झामुमो), आनंद महतो (मासस)

2 सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबला
टुंडी: राजकिशोर महतो (आजसू), मथुरा प्रसाद महतो (झामुमो), विक्रम पांडेय (भाजपा), डॉ सबा अहमद (झाविमो)
बगोदर: नागेंद्र महतो (भाजपा), बासुदेव प्र. वर्मा (कांग्रेस), विनोद कुमार सिंह (भाकपा माले) अनूप कुमार पांडेय (आजसू)

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नागरिकता कानून:जामिया के बाद अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों का प्रदर्शन; उप्र के 6 जिलों में धारा 144 लागू
Next Article विजय दिवस: जब 93,000 पाक सैनिकों को भारत ने घुटने टेकने पर किया था मजबूर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अमित शाह 20 दिनों से संसद से गायब, उनमें छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़े सवालों का जवाब देने की हिम्मत नहींः राहुल गांधी
national
August 12, 2026
गृहमंत्री अमित शाह ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, कहा, नीट आंदोलन मुद्दे पर संसद में जवाब देने को तैयार
national
August 12, 2026
दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से दिव्या रोनक धाकड़ का तप सम्पूर्ति अनुष्ठान
social
August 12, 2026
आलोचना से होती है ऋजुता की प्राप्ति : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
August 12, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?