By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद भारत को 8 विकेट से हराया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद भारत को 8 विकेट से हराया

Last updated: December 16, 2019 9:22 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

चेन्नई: वेस्टइंडीज ने तीन वनडे की सीरीज के पहले मैच में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। रविवार को चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में विंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 287 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 47.5 ओवर में 2 विकेट पर 291 रन बना लिए। भारत के खिलाफ विंडीज की टीम 10 साल बाद 8 विकेट से जीती है। उसने पिछली बार 2009 में किंग्स्टन में टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया था।

भारतीय टीम 15 साल बाद घरेलू मैदान पर लगातार चार वनडे हारी। पिछली बार पाकिस्तान ने 2005 में लगातार चार मुकाबलों में शिकस्त दी थी। इस साल टीम इंडिया विंडीज के खिलाफ वनडे से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में लगातार तीन मैच हारी थी। भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे की सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

हेटमायर-होप की शतकीय साझेदारी

वेस्टइंडीज के लिए इस मुकाबले में शिमरॉन हेटमायर ने 139 और शाई होप ने नाबाद 102 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 218 रन की साझेदारी की। निकोलस पूरन 29 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए मोहम्मद शमी और दीपक चाहर ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत ने 71 और श्रेयस अय्यर ने 70 रन बनाए। केदार जाधव ने 40 रन का योगदान दिया।

होप का आठवां और हेटमायर का पांचवां शतक

हेटमायर ने 106 गेंद की पारी में 11 चौके और सात छक्के लगाए। शमी की गेंद पर अय्यर ने उनका कैच लिया। हेटमायर ने होप के साथ दूसरे विकेट के लिए 218 रन की साझेदारी की। होप ने करियर का आठवां और हेटमायर ने पांचवां शतक लगाया। सुनील अंबरीश 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें दीपक चाहर ने एलबीडब्ल्यू किया।

हेटमायर सबसे कम पारी में 5 शतक लगाने वाले वेस्टइंडियन
हेटमायर ने वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज 5 शतक लगाने के मामले में शाई होप का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हेटमायर ने 38 पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम कर लिया। होप ने 46 पारी में पांच शतक लगाए थे। उनके अलावा गॉर्डन ग्रीनिज ने 52 पारियों में पांच शतक बनाए थे।

पंत ने वनडे में पहला अर्धशतक लगाया

पंत ने 69 गेंद की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। पंत ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया। पोलार्ड की गेंद पर हेटमायर ने उनका कैच लिया। केदार ने जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की। जडेजा ने 21 रन बनाए। शिवम दुबे (9) को कीमो पॉल ने आउट किया। दीपक चाहर (7) और मोहम्मद शमी (0) नाबाद रहे।

रोहित और अय्यर ने अर्धशतकीय साझेदारी की

रोहित शर्मा 36 रन बनाकर आउट हुए। अल्जारी जोसेफ की गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने उनका कैच लिया। रोहित ने अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। अय्यर ने करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की।

राहुल और कोहली को कॉटरेल ने पवेलियन भेजा

इससे पहले भारत की शुरुआत खराब रही। 25 रन के अंदर उसके दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। लोकेश राहुल छह रन बनाकर आउट हो गए। शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने उनका कैच लिया। इसके बाद कॉटरेल ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (4) को बोल्ड कर दिया।

शिवम दुबे का वनडे में डेब्यू

इससे पहले भारत के लिए शिवम दुबे ने वनडे में डेब्यू किया। टीम इंडिया के अंतिम एकादश में मनीष पांडेय, मयंक अग्रवाल, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भिक्षु पट्टधर का इक्षुनगरी में हुआ भव्य स्वागत
Next Article हांगकांग में तीन दिन बाद फिर हिंसा, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अमित शाह 20 दिनों से संसद से गायब, उनमें छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़े सवालों का जवाब देने की हिम्मत नहींः राहुल गांधी
national
August 12, 2026
गृहमंत्री अमित शाह ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, कहा, नीट आंदोलन मुद्दे पर संसद में जवाब देने को तैयार
national
August 12, 2026
दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से दिव्या रोनक धाकड़ का तप सम्पूर्ति अनुष्ठान
social
August 12, 2026
आलोचना से होती है ऋजुता की प्राप्ति : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
August 12, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?