By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सावरकर पर संग्राम: मायावती बोलीं- अब भी कांग्रेस शिवसेना के साथ क्यों, यह आपका दोहरा चरित्र नहीं?
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सावरकर पर संग्राम: मायावती बोलीं- अब भी कांग्रेस शिवसेना के साथ क्यों, यह आपका दोहरा चरित्र नहीं?

Last updated: December 15, 2019 12:57 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:नागरिकता कानून पर मचे बवाल और सारवकर पर सियासी घमासान के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। नागरिकता संशोधन कानून पर लोकसभा में सरकार का साथ देने वाली शिवसेना के बहाने मायावती ने कहा है कि महाराष्ट्र में सरकार के साथ अब भी कांग्रेस बनी हुई है, यह उसका दोहरा चरित्र नहीं है तो क्या है। मायावती ने यह भी कहा कि सावरकर को लेकर शिवसेना को कांग्रेस का बयान भी बर्दाश्त नहीं तो फिर कांग्रेस अब भी शिवसेना के साथ क्यों बनी हुई है? क्या यह उसका दोहरा चरित्र नहीं? दरअसल, मायावती ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कई ट्वीट किया है।
मायावती ने ट्वीट किया, ‘शिवसेना अपने मूल एजेण्डे पर अभी भी कायम है, इसलिए इन्होंने नागरिकता संशोधन बिल पर केन्द्र सरकार का साथ दिया और अब सावरकर को भी लेकर इनको कांग्रेस का रवैया बर्दाश्त नहीं है। किन्तु फिर भी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के साथ अभी भी बनी हुई है तो यह सब कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं है तो और क्या है? अतः इनको, इस मामले में अपनी स्थिति जरूर स्पष्ट करनी चाहिये। वरना यह सब इनकी अपनी पार्टी की कमजोरियों पर से जनता का ध्यान बांटने के लिए केवल कोरी नाटकबाजी ही मानी जायेगी।’
दरअसल, राहुल गांधी ने वीर सावरकर को लेकर शनिवार को एक बयान दिया था कि मैं राहुल सावरकर नहीं हूं, मैं राहुल गांधी हूं और मैं माफी नहीं मांगूंगा। इस पर न सिर्फ बीजेपी हमलावर दिखी, बल्कि शिवसेना ने भी राहुल गांधी को नसीहत दी। शिवसेना ने राहुल गांधी को सावरकर के बारे में ऐसी टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article फडणवीस बोले- सावरकर ने 12 साल जेल में प्रताड़ना सही, राहुल 12 घंटे भी नहीं सह सकते
Next Article पाकिस्तान : यूएन की रिपोर्ट- इमरान सरकार अल्पसंख्यकों पर हमले के लिए कट्टरपंथी विचारों को बढ़ा रही, हिंदू-ईसाई धर्म पर ज्यादा खतरा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बर्थडे गर्ल जैकलीन फर्नांडीज अपने शानदार स्टाइल से दुनियाभर में बना रहीं खास पहचान!
entertainment
August 11, 2026
शुश्रूषा से विनयवान होता है मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण
social
August 11, 2026
टॉक्सिक में यश के साथ काम करने का क्या असर दिल में रह गया, रुक्मिणी वसंत ने किया रिवील
entertainment
August 11, 2026
मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को स्मरण किया, स्वतंत्रता सेनानियों के साहस की सराहना की
national
August 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?