By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सोनिया गांधी ने कहा-इस पार या उस पार फैसला लेना होगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सोनिया गांधी ने कहा-इस पार या उस पार फैसला लेना होगा

Last updated: December 14, 2019 2:02 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ रैली के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जहां अपने बयान पर माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि नागरिकता कानून से भारत की आत्म तार-तार होगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, भारत कैसा देश है? यह एक ऐसे आंदोलन से पैदा हुआ देश है, विश्व के सबसे बड़े साम्राज्य को हराने के लिए अहिंसा और प्रेम की शक्ति का इस्तेमाल किया। यह प्रेम, अहिंसा और भाईचारे का देश है।

– सोनिया गांधी ने कहा, आज बैंक में पैसा सुरक्षित नहीं है और घर में पैसा रख नहीं सकते हैं। केन्द्र सरकार के क्या ये अच्छे दिन हैं।

– सोनिया गांधी ने कहा कि केन्द्र सरकार का नागरिकता संशोधन कानून भारत की आत्मा को तार-तार कर देगा

– सोनिया गांधी ने कहा कि आज कहां है सबका साथ सबका विश्वास कहां है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से काम-धंधे बर्बाद हो गए हैं।

– कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, हम सब इसलिए इक्ट्ठा हुआ है क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था का बहुत बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि देश के लिए कठोर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि नौजवानों का आज नौकरी के लिए भटकना होगा। इस पार या उस पार फैसला लेना होगा।

– राहुल गांधी ने कहा, हमारे देश को बांटा जा रही है और अर्थव्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। केन्द्र सरकार देश को बांटने और आग लगाने का काम कर रही है। असम समेत नार्थ ईस्ट में आग लगी हुई है।

– आपसे टेलीफोन इस्तेमाल करने के लिए पचास फीसदी बढ़ा देंगे और फिर उस पैसे से कुछ उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर देंगे। जब तक हिन्दुस्तान के गरीबों के पास पैसा नहीं होगा तक तक भारत की अर्थव्यवस्था आगे नहीं जा सकती: राहुल गांधी

– नोटबंदी की चोट अभी तक ठीक नहीं हुई है और जीएसटी की वजह से 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हुई है: राहुल गांधी

– हमारे दुश्मन चाहते थे कि भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया जाए लेकिन वो काम हमारी केन्द्र सरकार ने किया है: राहुल गांधी

– राहुल गांधी ने कहा, ये है कांग्रेस का कार्यकर्ता और जान देने से पीछे नहीं हटता। बीजेपी के सांसदों ने संसद में कहा आपने भाषण दिया उसके लिए माफी मांगे। मेरा नाम राहुल सवारकर नहीं राहुल गांधी है।

– पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, केन्द्र सरकार से वादा किया था कि देश की अर्थव्यवस्था को तीन ट्रिलियन कर देंगे। किसानों से आय दोगुनी और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। अब ये साबित हो गया था सारे वादे झूठे थे और वह नाकाम रही है।

– भारत बचाने का नारा रामलीला मैदान से निकलकर पूरे देश में जाना चाहिए। ये हम सबकी जिम्मेदारी है: सचिन पायलट

– मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, केन्द्र सरकार किसानों, मजदूरों और नौजवानों की बात नहीं करती। वो बात करते हैं राष्ट्रवाद की। वो राष्ट्रवाद का पाठ कांग्रेस को पढ़ाने आए है उन्हें पता है कि उनकी पार्टी में कितने स्वतंत्रता सेनानी है।

– प्रियंका गांधी ने कहा कि हम इसके लिए उतने ही जिम्मेदार होंगे जितना कि भाजपा-आरएसएस के अहंकारी और झूठ बोलने वाले नेता।

– भारत कैसा देश है? यह एक ऐसे आंदोलन से पैदा हुआ देश है, विश्व के सबसे बड़े साम्राज्य को हराने के लिए अहिंसा और प्रेम की शक्ति का इस्तेमाल किया। यह प्रेम, अहिंसा और भाईचारे का देश है : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

– ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अच्छे दिन आज कच्चे साबित हो चुके हैं। तुम्हारी फाइल में फाइल का मौसम गुलाबी है मगर ये आंकड़े झूठे है और किताबी है।

– प्रियंका गांधी ने कहा, ये कैसा देश है? यह देश प्रेम और अहिंसा का देश है। यह देश अच्छाई और सच्चाई का सपना है। यह देश लोकतंत्र को शक्ति देने वाला है। हमें इस देश को बचाना है।

– प्रियंका गांधी ने जब मैंने उन्नाव की पीड़ित परिवार की एक छोटी सी बच्ची से पूछा कि बड़ी होकर तुम क्या बनोगी तो पहले तो उसने कुछ नहीं किया लेकिन बाद में उसने कहा कि जो वकील से बड़ा होता है। यानी वह जज बनना चाहती है। जो आज अन्याय के खिलाफ नहीं लड़ेंगे, वो इतिहास में कायर कहलाएंगे।

– प्रियंका गांधी ने कहा कि हर बस स्टॉप, हर अखबार पर दिखता है। असलियत ये है कि बीजेपी है तो 100 रुपये किलो प्याज है। बीजेपी है 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन है। बीजेपी है तो चार करोड़ नौकरियां नष्ट होना मुमकिन है।

– महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। विभाजनकारी कानून से देश खतरे में है: प्रियंका

– ये रैली देश को बचाने के लिए है। GPD पाताल पर आ गई है: प्रियंका

– प्रियंका गांधी ने कहा, बीजेपी है तो 100 रुपये किलो प्याज मुमकिन है

– पी चिदंबरम ने कहा कि 6 महीने में मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। मंत्री पूरी तरह से अनाड़ी हैं। कल वित्त मंत्री ने कहा कि सब कुछ ठीक है, हम दुनिया में शीर्ष पर हैं। केवल एक चीज जो उसने नहीं कही थी, ‘अच्छे दिन आने वाले है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कांग्रेस का ‘भारत बचाओ’:मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है, माफी नहीं मांगूंगा
Next Article बीजेपी ने उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र में नागरिकता कानून को लागू करने को कहा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?