By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांग्रेस का ‘भारत बचाओ’:मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है, माफी नहीं मांगूंगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कांग्रेस का ‘भारत बचाओ’:मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है, माफी नहीं मांगूंगा

Last updated: December 14, 2019 1:53 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: यहां के रामलीला मैदान में शनिवार को कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ ‘भारत बचाओ’ रैली की। इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और डॉ. मनमोहन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। रैली में देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दे निशाने पर रहे। रैली में राहुल गांधी काफी तल्ख नजर आए। उन्होंने कहा कि ये देश पीछे नहीं हटता। मुझे कहते हैं कि सही बात बोलने के लिए माफी मांगूं। भाइयो-बहनो, मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। मैं सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा। और न कोई कांग्रेस वाला माफी मांगेगा। माफी नरेंद्र मोदी को देश से मांगनी है। उनके असिस्टेंट अमित शाह को माफी मांगनी है।

शुक्रवार को लोकसभा में राहुल के ‘रेप इन इंडिया’ बयान पर हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई महिला सांसदों ने इस पर राहुल से माफी मांगने को कहा। राहुल ने बयान दिया कि वे माफी नहीं मांगेगे। यह भी कहा कि मोदीजी ने कहा कि मेक इन इंडिया होगा। हमें लगा कि मेक इन इंडिया दिखाई देगा। आज जब हम अखबार खोलते हैं तो हमें रेप इन इंडिया दिखाई देता है। राहुल ने झारखंड के गोड्डा में गुरुवार को ‘रेप इन इंडिया’ वाला बयान दिया था।

‘आज पूरा देश प्याज पकड़े हुए है’
राहुल ने कहा, ‘‘पहले देश की शक्ति और आत्मा इसकी अर्थव्यवस्था थी। है नहीं थी। पूरी दुनिया हमारी तरफ देखकर कहती थी कि हिंदुस्तान में क्या हो रहा है। एक तरफ चीन और दूसरी तरफ इंडिया। यूरोपीय देश भारत और चीन को मिलाकर चिंडिया बोलते थे। आज देखिए, देश प्याज पकड़े हुए हैं। हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था नरेंद्र मोदी ने खुद अकेले खत्म कर दी।’’

‘‘मोदी 8 बजे रात को टीवी पर आए। अर्थव्यवस्था को ऐसी चोट मारी, कि आज तक ठीक नहीं हुई। कहा कि यह काले धन के खिलाफ लड़ाई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है। माताओं-बहनों, युवाओं की जेब से पैसे निकाले और लाखों-करोड़ों अंबानी-अदाणी के हवाले किए। मनमोहन जी ने कहा था कि जीएसटी को बिना पायलट प्रोजेक्ट के मत लॉन्च करो। मोदीजी ने कहा, मैं करूंगा। आज 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। 9% जीडीपी थी, आज 4.5% पहुंच गई। हमारे तरीके से आज देश की जीडीपी नापी जाए, तो 2.5% जीडीपी है। हिंदुस्तान के सब दुश्मन चाहते थे कि हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था नष्ट हो जाए। ये काम दुश्मनों ने नहीं, प्रधानमंत्री ने किया।

‘मोदी है तो मुमकिन है’

प्रियंका ने कहा कि हर बस स्टॉप, हर अखबार में दिखता है कि ‘मोदी है तो मुमकिन है।’ असलियत यह है कि भाजपा है तो 100 रु किलो प्याज है। भाजपा है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन है। भाजपा है तो 4 करोड़ नौकरियां नष्ट होना मुमकिन है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने यह भी कहा, ‘‘न्याय की लड़ाई लड़ने से बड़ी देशभक्ति कोई नहीं है। आज जिस दौर से हमारा देश गुजर रहा है, हर तरफ अन्याय है। गरीबों पर मुसीबतें लादी जाती हैं और बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए जाते हैं। ऐसे कानून बनाए जाते हैं, जिससे लाखों लोग बंदी की तरह रखे जाते हैं। आज की लड़ाई में जो नहीं खड़ा होगा, वो कायर कहलाएगा। भारत की रखवाली करना, स्वतंत्रता, स्वाभिमान और स्वाधीनता का हक रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। आप सबकी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए कांग्रेस के मेरे कार्यकर्ता भाइयों-बहनों की है। इस देश को हबचाने के लिए यह भावना लेकर आए हैं। इसके लिए धन्यवाद है।’’

‘मंत्रियों के पास कोई नीति नहीं’

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के केवल 6 महीने में ही देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त कर दी। उनके मंत्री पूरी तरह से तर्कहीन हो चुके हैं। कल वित्त मंत्री ने कहा कि सब ठीक है। हम यानी भारत दुनिया में शीर्ष पर है। सिर्फ एक बात उन्होंने नहीं कही कि अच्छे दिन आने वाले हैं।’’

सोनिया के अध्यक्ष बनने के बाद पहली मेगा रैली
सोनिया गांधी के पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला मौका है, जब कांग्रेस ने किसी बड़ी रैली का आयोजन किया। हालांकि, इसका मकसद कांग्रेस पार्टी में टीम राहुल की ताकत का प्रदर्शन करना भी है। पहले यह रैली 30 नवंबर को होने वाली थी, मगर बाद में संसद के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर इसका समय 14 दिसंबर तय किया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कांग्रेस का ‘भारत बचाओ’:प्रियंका ने कहा- भाजपा है तो बेरोजगारी, महंगा प्याज और 4 करोड़ नौकरियों का नष्ट होना मुमकिन है
Next Article सोनिया गांधी ने कहा-इस पार या उस पार फैसला लेना होगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?