उदयपुर : गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के मोदी के सफर को उदयपुर के एक युवा ने ग्राफिक्स एलबम के माध्यम से स्वयं ने डिज़ाइन किया है जिसे 11 दिसंबर को अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी से मिलकर उन्हें भेंट की।
दरअसल देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता तो गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए ही देश भर में फैल गयी थी। यही नहीं जब भारत देश के लोगों ने मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पंहुचाने और दिल्ली भेजने का मानस बना लिया था तब से उदयपुर के प्रवीण दक ने भी मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के मिशन मोदी की सोशल मीडिया पर आकर्षक कोटेशन सहित सेकड़ो डिज़ाइन बनाकर पोस्ट की थी जिसे देशभर में सराहा गया। इन डिज़ाइन को हजारो लोगो ने शेयर किया, लाइक्स कमेन्ट किए।
इसके बाद हुए विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी मोदी को लेकर कई डिज़ाइन बनाई गई जिसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।
पिछले कई महीनों के अथक परिश्रम से तैयार एलबम को लेकसिटी का यह युवा प्रवीण दक, मोदी से मिलकर उन्हे भेंट करना चाहता था। प्रवीण दक की माने तो इस एलबम को बनाने में उन्हें बहुत समय लगा। इस एल्बम को बनाने के लिए प्रवीण दक ने अलग अलग जगहों से मोदी के अलग अलग फोटो को सलेक्ट किया। इसके बाद उन फोटो को अच्छी तरह से एडिट किया । पिछले 7 वर्षो से अलग अलग चुनावो में आकर्षक कोटेशन के साथ डिज़ाइन बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहा। उन्ही मे से सिलेक्टेड डिजाइन की खूबसूरत एलबम तैयार की है।
इस एलबम में मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यकाल के सबसे अच्छे फोटो को शामिल किया गया है। इतना ही नही इस एलबम में मोदी के उन फोटो को भी शामिल किया गया है जो कि उनके द्धारा लोगों को सम्बोधित करते हुए लिये गये है। प्रवीण दक ने स्थानीय सांसद अर्जुनलाल मीणा के माध्यम से मोदी से मिलकर उन्हे यह भेंट की। उल्लेखनीय है कि प्रवीण दक दो बार वाराणसी जाकर मोदी की सोशल मीडिया टीम के साथ काम कर चुका है।
उदयपुर के युवा ने नई दिल्ली में मोदी को भेंट की “चुनावी डिजाइनिंग एलबम”

