By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नागरिकता बिल पर नॉर्थ ईस्ट में सड़कों पर भारी हिंसा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

नागरिकता बिल पर नॉर्थ ईस्ट में सड़कों पर भारी हिंसा

Last updated: December 13, 2019 9:45 am
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
SHARE

गुवाहाटी:नागरिकता बिल के खिलाफ असम-त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में उग्र विरोध-प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को असम के कई इलाकों में हिंसक घटनाएं हुई। कर्फ्यू के बाद भी गुवाहाटी के कई इलाकों में लोग सड़कों पर उतरे। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई। पुलिस ने बताया कि लालुंग गांव में उन्हें गोलियां भी चलानी पड़ीं क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने उन पर पथराव किया। गोली लगने से घायल दो व्यक्तियों की गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मौत हो गई। गोली लगने से घायल 11 लोगों को वहां लाया गया था।
मंत्री के घर हमला
प्रदर्शनकारियों ने सोनितपुर के बेहली में असम के हथकरघा मंत्री रंजीत दत्ता के आवास पर हमला कर दिया और जमकर पथराव किया। डिब्रूगढ़ के चाबुआ में स्थानीय विधायक विनोद हजारिका के आवास को प्रदर्शनकारियों ने जला दिया। इमारत में खड़े वाहनों को प्रदर्शनकारियों ने जला दिया। वहीं, भाजपा विधायक पद्मा हजारिका के घर पर प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी।
कई जगह फायरिंग
असम के हेतीगांव, लचितनगर, डाउनटाउन, गणेशगुरी और लालुंगांव समेत गुवाहाटी में कई स्थानों पर पुलिस फायरिंग की खबर है। तेजपुर के माधवधाम में उस समय फायरिंग करनी पड़ी जब एक व्यक्ति ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह में अपने वाहन को घुसा दिया, जिससे चार लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने उस व्यक्ति पर हमला किया और उसके वाहन को जला दिया।
कई इलाकों में कर्फ्यू
जोरहाट, गोलाघाट, तिनसुकिया और चराईदेव जिलों में रात का कर्फ्यू लगाया गया है। गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू है। गुवाहाटी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहां प्रत्येक नुक्कड़ और चौराहे पर सेना, अर्द्धसैनिक बल और राज्य पुलिस के जवान तैनात हैं।
डीजीपी के काफिले पर पथराव
प्रदर्शनकारियों ने असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत के काफिले पर पथराव किया। हमले के वक्त डीजीपी शहर का दौरा कर रहे थे। उधर, स्थिति से निपटने में नाकाम गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को हटा दिया गया है और उनके स्थान पर मुन्ना प्रसाद गुप्ता को नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश अग्रवाल का स्थानांतरण एडीजीपी (सीआईडी) के रूप में किया गया और जीपी सिंह को उनका प्रभार दिया गया है।
बस टर्मिनल को आग लगाई
असम के डिब्रूगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने असम राज्य परिवहन निगम के बस टर्मिनल को आग लगा दी। सेना और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। हालांकि, घटना में परिसर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है।
संघ दफ्तरों पर हमले
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक अधिकारी ने बताया कि डिब्रूगढ़, साद्या और तेजपुर में संघ कार्यालयों पर हमले हुए हैं। तेजपुर में भाजपा कार्यालय पर भी हमले हुए।
पाबंदी के बावजूद रैली
छात्र संगठन आसू ने लताशील मैदान में रैली की। प्रतिबंध के बावजूद सैकड़ों लोग रैली में शामिल हुए, जिसमें फिल्म और संगीत जगत की कई हस्तियां भी थीं। आसू और नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन 12 दिसंबर को काला दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है।
रंगिया शहर में भिड़ंत
पुलिस ने बताया कि उन्हें रंगिया शहर में तीन गोलियां चलानी पड़ी क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने उन पर पत्थर और जले हुए टायर फेंके। शहर के कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी हुआ। पुलिस को गोलाघाट जिले में भी हवा में गोलियां चलानी पड़ी क्योंकि प्रदर्शकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 39 बंद कर रखा था और पुलिस उन्हें तितर-बितर करने का प्रयास कर रही थी।
चाय बागानों में काम बंद
लखीमपुर और चराईदेव जिलों के चाय बागानों में श्रमिकों ने काम करना बंद कर दिया है। इसके अलावा गोलाघाट के नुमालीगढ़ और तिनसुकिया जिलों के कुछ इलाकों में भी श्रमिकों ने काम करना बंद कर दिया है। राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।
किसान नेता अखिल गोगोई गिरफ्तार
असम में आरटीआई कार्यकर्ता और किसान नेता अखिल गोगोई को जोरहाट से ऐहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले गोगोई जोरहाट के उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे, उनके साथ लगभग 3,000 लोग थे। जैसे ही उनका धरना खत्म हुआ उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
सेना कर रही फ्लैग मार्च
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के विभिन्न इलाकों में सेना की पांच टुकड़ियां तैनात हैं और वे गुवाहाटी, तिनसुकिया, जोरहाट और डिब्रूगढ़ में फ्लैग मार्च कर रही हैं। रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर फंसे लोगों को चरणबद्ध तरीके से बाहर निकाला जा रहा है।
मेघालय में इंटरनेट बंद
मेघालय में मोबाइल इंटरनेट और संदेश भेजने की सेवा को 48 घंटे के लिए बंद किया गया।  राज्य की राजधानी में दो पुलिस थानों में हिंसा के चलते कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिला उपायुक्त ने बताया कि 20 इलाकों में अनिश्चितकाल तक कर्फ्यू लागू रहेगा।
त्रिपुरा में थोड़ी राहत
त्रिपुरा से हिंसा की कोई बड़ी घटना होने की कोई सूचना नहीं है। राज्य की राजधानी अगरतला में बंद रहा और शैक्षणिक संस्थान तथा कार्यालय बंद रहे।
विभाजन पैदा होने की आशंका
असम विधानसभा के अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा, नागरिकता संशोधन विधेयक पर संदेह निराधार नहीं है, यदि इस अधिनियम को लागू किया जाता है, तो विभिन्न जातियों, समुदायों और भाषाओं के बीच विभाजन पैदा होने की प्रबल आशंका है। गोस्वामी ने केन्द्र से लोगों के गुस्से और शिकायतों का निवारण करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की अपील की।
नहीं पहुंच पाए मंत्री, शाह के साथ बैठक टली
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनरॉड संगमा की दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक होनी थी लेकिन उनके कैबिनेट सहयोगियों  के हवाईअड्डे तक न पहुंच पाने की वजह से उन्होंने गृहमंत्री के साथ बैठक टाल दी। सरकार की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।
अगप मुख्यालय में तोड़फोड़
प्रदर्शनकारियों ने गुवाहाटी के अंबारी इलाके में असम गण परिषद् (अगप) के मुख्यालय पर धावा बोल दिया। खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। इमारत के बाहर खड़े पुलिस वाहनों सहित कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।
त्रिपुरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
त्रिपुरा में कांग्रेस के 24 घंटे के बंद के आह्वान पर गुरुवार को स्कूल, कॉलेज और कार्यालय बंद रहे तथा सड़कों से वाहन नदारद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब मशाल जुलूस निकाला, तो त्रिपुरा प्रदेश राइफल्स के जवानों ने उन पर लाठीचार्ज किया जिनमें वे घायल हो गए। उधर, तीन दिनों की हड़ताल और बंद के बाद शहर के ज्यादातर पेट्रोल पम्प में तेल का भंडार खत्म हो गया है। 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नागरिकता संशोधन विधेयक को मिली राष्ट्रपति कोविंद की मंजूरी, बना कानून
Next Article ममता का केंद्र पर निवेश के लिए प्रतिकूल माहौल बनाने का आरोप

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बर्थडे गर्ल जैकलीन फर्नांडीज अपने शानदार स्टाइल से दुनियाभर में बना रहीं खास पहचान!
entertainment
August 11, 2026
शुश्रूषा से विनयवान होता है मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण
social
August 11, 2026
टॉक्सिक में यश के साथ काम करने का क्या असर दिल में रह गया, रुक्मिणी वसंत ने किया रिवील
entertainment
August 11, 2026
मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को स्मरण किया, स्वतंत्रता सेनानियों के साहस की सराहना की
national
August 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?