By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: विजय माल्या को दिवालिया घोषित किया जाए, ब्रिटेन की अदालत से भारतीय बैंकों की मांग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

विजय माल्या को दिवालिया घोषित किया जाए, ब्रिटेन की अदालत से भारतीय बैंकों की मांग

Last updated: December 12, 2019 11:08 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

लंदन:भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में भारत के सरकारी बैंकों के एक समूह ने लंदन उच्च न्यायालय से बुधवार (11 दिसंबर) को भगोड़े शराब व्यवसायी विजय माल्या को दिवालिया घोषित करने का आग्रह किया।  माल्या पर बकाया 1.45 अरब डालर की कर्ज वसूली के प्रयासों के तहत चल रही इस सुनवाई के दौरान यह मांग की गयी।  माल्या को दिवालिया घोषित करने की बैंकों की अर्जी पर न्यायालय की दिवाला शाखा के न्यायाधीश माइकल ब्रिग्स सुनवाई कर रहे हैं।

भारतीय बैंकों की ओर से पेश वकील मरसिया शेकेर्डेमियन ने कर्ज निपटान के लिए की गई पेशकशों पर कहा, “क्यों हमें बकाये की तुलना में कम लेना चाहिए।” अदालत में यह भी कहा गया कि बैंक बंद हो चुकी किंगफिशर के पूर्व मालिक माल्या के इस दावे को स्वीकार नहीं कर रहे हैं कि उनकी अधिकांश संपत्ति भारत में है और दुनिया भर में उनकी बहुत ही कम संपत्ति है। मरसिया ने कहा , “हम माल्या के दावों को पूरी तरह से नहीं मान सकते हैं।”

माल्या के वकीलों के दल ने न्यायालय में दलील दी है कि माल्या को दिवालिया घोषित करने की बैंकों की अर्जी को खारिज कर दिया जाना चाहिए क्योंकि उनके मुव्वकील को भारत और ब्रिटेन में बैंकों द्वारा गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। इस दल की अगुवाई वकील फिलिप मार्शल कर रहे हैं। मार्शल ने अदालत को बताया, “भारत के प्रवर्तन निदेशालय के हस्तक्षेप से उन्हें खुद से भुगतान करने से रोक दिया गया है … बैंक बकाये का भुगतान नहीं करने के लिए माल्या को दिवालिया घोषित करने की मांग कर रहे हैं लेकिन एक ऐसी स्थिति बन गई है , जहां वह भुगतान नहीं कर सकते हैं।”

उच्च न्यायालय ने पूर्व में दिए अपने एक फैसले में दुनियाभर में माल्या की संपत्ति को जब्त करने के आदेश को पलटने से इनकार कर दिया था और भारत की एक अदालत के उस फैसले को बरकरार रखा था कि 13 भारतीय बैंकों का समूह करीब 1.145 अरब पाउंड के कर्ज की भरपाई करने के लिए अधिकृत है। इसके बाद बैंकों ने संपत्ति जब्त करने के आदेश के तौर पर भरपाई की कवायद शुरू की। इसी के तहत कर्ज की भरपाई करने के लिए ब्रिटेन में माल्या की संपत्ति को जब्त करने की अपील करते हुए दिवाला याचिका दायर की है।

एसबीआई के अलावा बैंकों के इस समूह में बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉरपोरेशन बैंक, फेडरल बैंक लिमिटेड, आईडीबीआई बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, यूको बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंसट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सास-ससुर को घर में बंद दूसरे शहर गई बहू, ससुर की मौत
Next Article 44 साल के करियर में रजनीकांत ने कभी नहीं किया ब्रांड प्रमोशन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘स्कूलों पर दबाव और नफ़रती प्रोपेगैंडा बंद हो’: विधायक अबू आसिम आज़मी ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
Mumbai / Maharshtra
August 8, 2026
एसआरएन अस्पताल का नाम अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर किए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी
state
August 8, 2026
धर्म, आस्था व श्रद्धा के प्रति अडिग रहे श्रद्धालु : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
August 8, 2026
एसआरएन अस्पताल का नाम अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर करने की मांग तेज, अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी
state
August 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?