सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: झारखंड विधानसभा चुनाव : तीसरे चरण का मतदान खत्म, 17 सीटों पर 61.9% वोट पड़े
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

झारखंड विधानसभा चुनाव : तीसरे चरण का मतदान खत्म, 17 सीटों पर 61.9% वोट पड़े

Last updated: December 12, 2019 5:55 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग समाप्त हो गई। सिल्ली, खिजरी, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो और ईचागढ़ में सुबह 7 से 3 बजे तक वोटिंग हुई। 5 सीटों रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा में शाम 5 बजे तक वोट डाले गए। 17 सीटों पर कुल 61.93% वोट पड़े।

इस चरण में झाविमो प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह और शिक्षा मंत्री नीरा यादव समेत 309 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 32 है।

2014 में यहां हुई थी 62% वोटिंग

17 सीटें: सिल्ली, खिजरी, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा। 2014 विधानसभा चुनाव में इन 17 सीटों पर 62% वोटिंग हुई थी।

2014 में 17 में से 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा
2014 के विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों में से 10 पर भाजपा ने कब्जा जमाया था और एक सीट आजसू पार्टी को मिली थी। वहीं, दो सीट पर कांग्रेस, तीन पर झामुमो और एक पर भाकपा माले के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।

8 सीटों पर सीधा मुकाबला
सिल्ली- सुदेश महतो (आजसू) और सीमा देवी (झामुमो)
खिजरी- राजकुमार पाहन(भाजपा) और राजेश कच्छप (कांग्रेस)
हजारीबाग– मनीष जायसवाल(भाजपा) और डॉ. रामचंद्र प्रसाद (कांग्रेस)
बरही- मनोज कुमार यादव (भाजपा) और उमाशंकर अकेला (कांग्रेस)
सिमरिया– किशुन कुमार दास (भाजपा) और योगेंद्र नाथ बैठा  (कांग्रेस)
हटिया- नवीन जायसवाल (भाजपा) और अजय नाथ शाहदेव (कांग्रेस)
रांची- सीपी सिंह (भाजपा) और महुआ माजी (झामुमो)
कांके- समरी लाल (भाजपा) और सुरेश कुमार बैठा (कांग्रेस)

6 सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष
कोडरमा- डॉ. नीरा यादव (भाजपा), अमिताभ कुमार (राजद) और शालिनी गुप्ता (आजसू)
बड़कागांव- लोकनाथ महतो (भाजपा), अंबा प्रसाद (कांग्रेस) और रोशनलाल चौधरी (आजसू)
रामगढ़- सुनीता चौधरी (आजसू), ममता देवी (कांग्रेस) और रणंजय कुमार (भाजपा)
बरकट्‌ठा- जानकी प्रसाद यादव (भाजपा), मो. खलील (राजद) और बटेश्वर प्रसाद मेहता (झाविमो)
मांडू- जयप्रकाश भाई पटेल (भाजपा), रामप्रकाश पटेल (झामुमो) और कुमार महेश सिंह (निर्दलीय)
बेरमो- योगेश्वर महतो (भाजपा) और राजेेंद्र प्रसाद सिंह (कांग्रेस) और काशीनाथ सिंह (आजसू)

दो पर चतुष्कोणीय मुकाबला
ईचागढ़-साधुचरण महतो (भाजपा), सबिता महतो ( झामुमो) और अरविंद कुमार सिंह (निर्दलीय)
गोमिया-लक्ष्मण कुमार नायक(भाजपा), बबिता देवी (झामुमो), लंबोदन महतो (आजसू) और माधवलाल सिंह (निर्दलीय)

एक पर बहुकोणीय मुकाबला
धनवार-लक्ष्मण सिंह (भाजपा), बाबूलाल मरांडी (झाविमो), निजामुद्दीन अंसारी (झामुमो), राजकुमार यादव (भाकपा माले) और अनूप संथालिया (निर्दलीय)

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मै हूँ सामायिक साधक किट का वितरण
Next Article बोरिवली में “स्व से शिखर” कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?