नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच संयुक्त सैन्य सैन्य अभ्यास शनिवार को शुरू हुआ। भारतीय सेना ने रविवार को कहा कि दोनों देश आतंकवाद के उभरते खतरे को भांप रहे हैं। इससे निपटने के लिए वे कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। दोनों देशों के बीच मेघालय के उमरोई में जारी इस सैन्य अभ्यास से दुनिया को एक मजबूत संदेश जाएगा।
अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद निरोधी अभियानों को लेकर खुद को तैयार करना और एक-दूसरे के अनुभव को बढ़ाना है। सेना ने कहा- आतंकवाद निरोधी अभियानों के अलावा, मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानों पर भी चर्चा की जाएगी।

