मुंबई:पंजाब नेशनल बैंक से करोड़ों रुपये लेकर फरार हुए हीरा व्यावसायी नीवर मोदी को मुंबई की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है।
नीरव मोदी इस वक्त लंदन में हैं और पंजाब नेशनल बैंक के करीब 13 हजार करोड़ के घोटाले में फरार चल रहे हैं। आर्थिक अपराधी घोषित होने के बाद उसकी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो सकती है।
पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को 19 मार्च को होलबोर्न से गिरफ्तार किया गया था। नीरव मोदी और उसके चाचा मेहुल चोकसी के खिलाफ 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले की जांच कर रही है। नीरव मोदी पर भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम (एफईओ) के तहत भी आरोप लगे हैं।
पीएमएलए कोर्ट ने नीरव मोदी को आर्थिक भगोड़ा घोषित किया

