सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शरद पवार ने दावा किया- मोदी हमारे साथ काम करना चाहते थे, पर मैंने वह प्रस्ताव ठुकरा दिया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

शरद पवार ने दावा किया- मोदी हमारे साथ काम करना चाहते थे, पर मैंने वह प्रस्ताव ठुकरा दिया

Last updated: December 3, 2019 10:38 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साथ काम करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। पवार ने महाराष्ट्र के एक स्थानीय चैनल को दिए साक्षात्कार में यह बात कही। पवार ने यह बात तब कही, जब उनसे पूछा गया कि शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद पर मांग ठुकराए जाने के बाद भाजपा का साथ छोड़ दिया और सरकार बनाने के लिए राकांपा-कांग्रेस का हाथ थामा।
महाराष्ट्र में सरकार गठन से पहले शरद पवार ने किसानों के मुद्दे को लेकर नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। तब यह अटकलें तेज हो गई थीं कि राकांपा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री के बीच महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर सहमति बन गई है।
“सुप्रिया को मोदी कैबिनेट में जगह देने का प्रस्ताव दिया गया था’
पवार ने कहा- मोदी ने मुझे साथ काम करने का प्रस्ताव दिया था। मैंने उनसे कहा कि हमारे निजी रिश्ते बहुत अच्छे हैं और यह हमेशा उसी तरह रहेंगे। लेकिन, मेरे लिए साथ काम कर पाना संभव नहीं होगा। पवार ने इन खबरों को दरकिनार कर दिया कि मोदी सरकार ने उन्हें राष्ट्रपति बनाने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, पवार ने यह कहा कि उनकी बेटी सुप्रिया सुले को मोदी कैबिनेट में जगह दिए जाने का प्रस्ताव दिया गया था।
मोदी ने राज्यसभा में की थी पवार की तारीफ
राज्यसभा के 250वें सत्र के मौके पर नरेंद्र मोदी ने पवार की तारीफ की थी। मोदी ने कहा था कि भाजपा और दूसरी पार्टियों को राकांपा से सीखना चाहिए कि किस तरह से संसदीय नियमों का पालन किया जाता है। इससे पहले 2016 में जब पुणे के वसंतदादा चीनी संस्थान में गए थे, तब मोदी ने कहा था कि सामाजिक जीवन के लिए पवार एक प्रेरणा हैं।
तब मोदी ने कहा था- मैं पवार का निजी तौर पर सम्मान करता हूं। मैं तब गुजरात का मुख्यमंत्री था। उन्होंने उंगली पकड़कर मुझे आगे लाए थे। मैं इस सार्वजनिक तौर पर इसका जिक्र करके गर्व महसूस करता हूं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मिल गया विक्रम:नासा ने रिसर्च के बाद लैंडर का मलबा मिलने की पुष्टि की
Next Article योगी सरका किसानों व गरीबों को सीधे बीमा योजनाओं से लाभ देने की तैयारी में

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आईपीएस रोबिन हिबू ने बनाया कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य
Mumbai / Maharshtra
August 28, 2026
डोंबिवली में विवेगे धम्म माहिये क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
social
August 28, 2026
जैन आर्थिक विकास महामंडल एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की सकल जैन समाज डोंबिवली के साथ बैठक संपन्न
social
August 28, 2026
Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?